- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- पश्चिम बंगाल में भयानक वारदात: साली का कटा सिर लेकर इलाके में घूमता रहा आरोपी
पश्चिम बंगाल में भयानक वारदात: साली का कटा सिर लेकर इलाके में घूमता रहा आरोपी
Jagran Desk
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के भरतगढ़ गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। शुक्रवार रात साली से हुए विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार दरांती से उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह आरोपी साली का कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूमता नजर आया और एक मंदिर के सामने पहुंचकर जयकारा भी लगाया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी के हाथ में धारदार हथियार और साली का सिर साफ दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल हथियार भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए