भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया ने इंटरनेशनल हॉकी को कहा अलविदा

Sports Desk

भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने 1 अप्रैल को इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया। वंदना ने अपने करियर में 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले।

भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मंगलवार को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 15 वर्षों तक भारतीय हॉकी के लिए अपना योगदान देने वाली कटारिया ने कहा कि वह अपने करियर के शिखर पर खेल को अलविदा कह रही हैं। 32 साल की स्ट्राइकर वंदना कटारिया ने भारत के लिए 320 इंटरनेशनल मैच खेले, जो किसी भी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी का सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि आज वह भारी मन से, लेकिन कृतज्ञता के साथ इंटरनेशनल हॉकी से विदा ले रही हैं। 

कटारिया ने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला थकान या जुनून की कमी की वजह से नहीं है, बल्कि वह अपने करियर के चरम पर रहते हुए ही खेल को अलविदा कहना चाहती थीं।  उन्होंने आगे कहा कि यह विदाई थकान की वजह से नहीं है, बल्कि यह इंटरनेशनल हॉकी को अपनी शर्तों पर छोड़ने का निर्णय है। वह गर्व के साथ यह कदम उठा रही हूं। भीड़ की गर्जना, हर गोल का रोमांच और भारत की जर्सी पहनने का गौरव हमेशा उनके साथ रहेगा।

 

 

हॉकी में दिया अहम योगदान

वंदना कटारिया ने 2009 में भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था और अपने करियर में कई बड़े खिताब जीते। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जब भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी, तब कटारिया ने एक मैच में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। संन्यास की घोषणा के दौरान कटारिया ने अपनी टीम, कोचों और मेंटर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथी खिलाड़ियों, उनके कोचों और मार्गदर्शकों ने उनका करियर को तराशने में अहम भूमिका निभाई। उनके सहयोग और विश्वास ने उन्हें हर कठिनाई से उबरने की ताकत दी।

पिता को समर्पित किया करियर

हरिद्वार की रहने वाली वंदना कटारिया ने अपने पिता को अपने करियर की नींव बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनके दिवंगत पिता उनकी चट्टान, उनके सबसे बड़े मार्गदर्शक थे। उनके बिना हॉकी खेलने का सपना कभी पूरा नहीं होता। उनके बलिदानों और प्यार ने उनके खेल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पिता ने उन्हें सपने देखने, लड़ने और जीतने की ताकत दी।

 

 

संन्यास के बाद भी हॉकी से जुड़ी रहेंगी

संन्यास का मतलब यह नहीं कि वंदना हॉकी से पूरी तरह दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती। यह एक नई शुरुआत है। वह हॉकी खेलना जारी रखेंगी, हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेंगी और अन्य स्तरों पर भी खेलती रहूंगी। टर्फ पर उनके कदम अब भी पड़ेंगे, और इस खेल के लिए उनका जुनून कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह इंटरनेशनल हॉकी से विदा ले रही हैं, लेकिन इस खेल से जुड़ी हर याद और हर सबक उनके साथ रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया ने इंटरनेशनल हॉकी को कहा अलविदा

Sports Desk

भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने मंगलवार को इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 15 वर्षों तक भारतीय हॉकी के लिए अपना योगदान देने वाली कटारिया ने कहा कि वह अपने करियर के शिखर पर खेल को अलविदा कह रही हैं। 32 साल की स्ट्राइकर वंदना कटारिया ने भारत के लिए 320 इंटरनेशनल मैच खेले, जो किसी भी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी का सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि आज वह भारी मन से, लेकिन कृतज्ञता के साथ इंटरनेशनल हॉकी से विदा ले रही हैं। 

कटारिया ने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला थकान या जुनून की कमी की वजह से नहीं है, बल्कि वह अपने करियर के चरम पर रहते हुए ही खेल को अलविदा कहना चाहती थीं।  उन्होंने आगे कहा कि यह विदाई थकान की वजह से नहीं है, बल्कि यह इंटरनेशनल हॉकी को अपनी शर्तों पर छोड़ने का निर्णय है। वह गर्व के साथ यह कदम उठा रही हूं। भीड़ की गर्जना, हर गोल का रोमांच और भारत की जर्सी पहनने का गौरव हमेशा उनके साथ रहेगा।

 

 

हॉकी में दिया अहम योगदान

वंदना कटारिया ने 2009 में भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था और अपने करियर में कई बड़े खिताब जीते। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जब भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी, तब कटारिया ने एक मैच में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। संन्यास की घोषणा के दौरान कटारिया ने अपनी टीम, कोचों और मेंटर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथी खिलाड़ियों, उनके कोचों और मार्गदर्शकों ने उनका करियर को तराशने में अहम भूमिका निभाई। उनके सहयोग और विश्वास ने उन्हें हर कठिनाई से उबरने की ताकत दी।

पिता को समर्पित किया करियर

हरिद्वार की रहने वाली वंदना कटारिया ने अपने पिता को अपने करियर की नींव बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनके दिवंगत पिता उनकी चट्टान, उनके सबसे बड़े मार्गदर्शक थे। उनके बिना हॉकी खेलने का सपना कभी पूरा नहीं होता। उनके बलिदानों और प्यार ने उनके खेल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पिता ने उन्हें सपने देखने, लड़ने और जीतने की ताकत दी।

 

 

संन्यास के बाद भी हॉकी से जुड़ी रहेंगी

संन्यास का मतलब यह नहीं कि वंदना हॉकी से पूरी तरह दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं होती। यह एक नई शुरुआत है। वह हॉकी खेलना जारी रखेंगी, हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेंगी और अन्य स्तरों पर भी खेलती रहूंगी। टर्फ पर उनके कदम अब भी पड़ेंगे, और इस खेल के लिए उनका जुनून कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह इंटरनेशनल हॉकी से विदा ले रही हैं, लेकिन इस खेल से जुड़ी हर याद और हर सबक उनके साथ रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indian-striker-vandana-kataria-said-goodbye-to-international-hockey/article-16247

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.