जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने, एक के बाद एक हो रहे धमाके

JAGRAN DESK

राजस्थान के जैसलमेर में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान की सेनाएं सीमांत क्षेत्र में आमने-सामने हैं।

क्षेत्र में लगातार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की सख्त हिदायत दी है।

रातभर जारी रही पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, 9 और 10 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान की सेना ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाकर मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमला करने की कोशिश की। हालांकि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छह एयरबेस और कई रडार सिस्टम को तबाह कर दिया।

जैसलमेर बना संघर्ष का केंद्र, प्रशासन ने जारी की अलर्ट एडवाइजरी

जैसलमेर की स्थिति इस समय युद्ध जैसे हो चुकी है। लगातार हो रहे धमाकों के बीच जिला प्रशासन ने आपातकालीन निर्देश जारी करते हुए नागरिकों से कहा है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलें। शहर में एंट्री और एग्जिट पॉइंट पूरी तरह सील कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री की हाईलेवल मीटिंग, सेना प्रमुख और डोभाल भी मौजूद

बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुख, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में निर्णायक सैन्य कदमों पर विचार किया जा रहा है।

हवा में ही ढेर किए गए पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह एक्टिव है। जैसलमेर क्षेत्र में दागी गई पाकिस्तानी मिसाइलों को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। सूत्र बताते हैं कि कई ड्रोन भी भारतीय रडार पर ट्रैक हुए, जिन्हें बिना देर किए मार गिराया गया। इन प्रयासों से यह साफ है कि पाकिस्तान जैसलमेर क्षेत्र में हवाई हमले की फिराक में था, लेकिन भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By दैनिक जागरण

जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने, एक के बाद एक हो रहे धमाके

JAGRAN DESK

क्षेत्र में लगातार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की सख्त हिदायत दी है।

रातभर जारी रही पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, 9 और 10 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान की सेना ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाकर मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमला करने की कोशिश की। हालांकि भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छह एयरबेस और कई रडार सिस्टम को तबाह कर दिया।

जैसलमेर बना संघर्ष का केंद्र, प्रशासन ने जारी की अलर्ट एडवाइजरी

जैसलमेर की स्थिति इस समय युद्ध जैसे हो चुकी है। लगातार हो रहे धमाकों के बीच जिला प्रशासन ने आपातकालीन निर्देश जारी करते हुए नागरिकों से कहा है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलें। शहर में एंट्री और एग्जिट पॉइंट पूरी तरह सील कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री की हाईलेवल मीटिंग, सेना प्रमुख और डोभाल भी मौजूद

बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुख, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में निर्णायक सैन्य कदमों पर विचार किया जा रहा है।

हवा में ही ढेर किए गए पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह एक्टिव है। जैसलमेर क्षेत्र में दागी गई पाकिस्तानी मिसाइलों को भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। सूत्र बताते हैं कि कई ड्रोन भी भारतीय रडार पर ट्रैक हुए, जिन्हें बिना देर किए मार गिराया गया। इन प्रयासों से यह साफ है कि पाकिस्तान जैसलमेर क्षेत्र में हवाई हमले की फिराक में था, लेकिन भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indo-pak-armies-like-war-on-jaisalmer-border/article-20376

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.