IPL 2025: अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को मिली शर्मनाक हार, पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला

Sports Desk

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स के एक आसान जीत दर्ज की।

आईपीएल 2025 का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला गया। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थीं। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 172 रनों का टारगेट दिया है। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की। जवाब में पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 16.2 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की।

निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने LSG को पहुंचाया सम्मानजनक स्कोर तक

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत खराब रही। मिचेल मार्श पहले ही ओवर में बिना खाते खोले आउट हो गए। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद एडेन मार्करम ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की पार्टनरशिप की। मार्क्रम ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत (2) का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद, पूरन ने आयुष बडोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप की। पूरन अर्धशतक लगाने से चूक गए और 44 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बडोनी ने डेविड मिलर (18 गेंदों में 18) के साथ 30 रन जोड़े। अंत में उन्होंने अब्दुल समद के साथ छठे विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप की। बडोनी ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहा। समद ने 12 गेंदों में 27 रनों की अच्छी पारी खेली। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन ने खेली अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स शुरुआत से ही अच्छे लय में नजर आई। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या तीसरे ओवर में जरूर आउट हुए, लेकिन इसका असर पंजाब की बल्लेबाजी पर कभी नहीं दिखा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। दोनों की बल्लेबाजी ने इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया। प्रभसिमरन 34 गेंदों में 69 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए नेहाल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों जीत दिलाकर वापस लौटे। श्रेयस अय्यर 30 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं नेहाल वढेरा ने 25 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली। LSG के लिए दोनों विकेट दिग्वेश सिंह राठी ने लिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025: अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को मिली शर्मनाक हार, पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला

Sports Desk

आईपीएल 2025 का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला गया। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थीं। एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 172 रनों का टारगेट दिया है। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की। जवाब में पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 16.2 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की।

निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने LSG को पहुंचाया सम्मानजनक स्कोर तक

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत खराब रही। मिचेल मार्श पहले ही ओवर में बिना खाते खोले आउट हो गए। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद एडेन मार्करम ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की पार्टनरशिप की। मार्क्रम ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत (2) का फ्लॉप शो इस मैच में भी जारी रहा। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद, पूरन ने आयुष बडोनी के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप की। पूरन अर्धशतक लगाने से चूक गए और 44 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बडोनी ने डेविड मिलर (18 गेंदों में 18) के साथ 30 रन जोड़े। अंत में उन्होंने अब्दुल समद के साथ छठे विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप की। बडोनी ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहा। समद ने 12 गेंदों में 27 रनों की अच्छी पारी खेली। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन ने खेली अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स शुरुआत से ही अच्छे लय में नजर आई। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या तीसरे ओवर में जरूर आउट हुए, लेकिन इसका असर पंजाब की बल्लेबाजी पर कभी नहीं दिखा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। दोनों की बल्लेबाजी ने इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया। प्रभसिमरन 34 गेंदों में 69 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए नेहाल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों जीत दिलाकर वापस लौटे। श्रेयस अय्यर 30 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं नेहाल वढेरा ने 25 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली। LSG के लिए दोनों विकेट दिग्वेश सिंह राठी ने लिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/ipl-2025-lucknows-embarrassing-defeat-on-its-homeground-punjab-kings/article-16304

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.