ईरान पर इजराइली हमला: IRGC चीफ समेत दो परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

Jagran Desk

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में ईरान की सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर जनरल हुसैन सलामी, दो वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक और कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं।

निशाने पर सैन्य और परमाणु ठिकाने

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली वायुसेना के फाइटर जेट्स ने तेहरान के आसपास 6 प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें से चार परमाणु कार्यक्रम से जुड़े माने जाते हैं। इन ठिकानों पर सटीक हमलों से भारी विस्फोट और आग की घटनाएं हुईं, जिसकी पुष्टि ईरान के सरकारी मीडिया ने भी की है।

वरिष्ठ वैज्ञानिकों की मौत की पुष्टि

अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद मेहदी तेहरांची और डॉ. फरदून अब्बासी की भी मृत्यु हो गई है। दोनों वैज्ञानिकों का संबंध ईरान के संवेदनशील परमाणु अनुसंधान कार्यक्रमों से था और ये कई वर्षों से पश्चिमी देशों की नज़रों में थे।

इजराइल ने मानी जिम्मेदारी

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे “राष्ट्र की रक्षा और आगे के खतरों को रोकने की दिशा में निर्णायक कदम” बताया है। उन्होंने कहा, “हमने दुश्मन के दिल में जाकर उसके खतरनाक ठिकानों को नष्ट किया है।”

इजराइल का यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और इजराइल के बीच लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी चल रही थी। इससे पहले ईरान ने सीरिया और इराक में इजराइली ठिकानों पर हमलों के लिए इशारा किया था।

ईरान की चेतावनी- जवाब जरूर मिलेगा

इस हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, “इजराइल को इसकी सजा ज़रूर दी जाएगी। हमारी सेना इस हमले को नज़रअंदाज़ नहीं करेगी।”

ईरान के रक्षा मंत्रालय ने भी इस हमले को “सीधी युद्ध की घोषणा” बताया है और कहा है कि देश की सैन्य और परमाणु क्षमता पूरी तरह सुरक्षित है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ईरान पर इजराइली हमला: IRGC चीफ समेत दो परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

Jagran Desk

निशाने पर सैन्य और परमाणु ठिकाने

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली वायुसेना के फाइटर जेट्स ने तेहरान के आसपास 6 प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें से चार परमाणु कार्यक्रम से जुड़े माने जाते हैं। इन ठिकानों पर सटीक हमलों से भारी विस्फोट और आग की घटनाएं हुईं, जिसकी पुष्टि ईरान के सरकारी मीडिया ने भी की है।

वरिष्ठ वैज्ञानिकों की मौत की पुष्टि

अल-जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद मेहदी तेहरांची और डॉ. फरदून अब्बासी की भी मृत्यु हो गई है। दोनों वैज्ञानिकों का संबंध ईरान के संवेदनशील परमाणु अनुसंधान कार्यक्रमों से था और ये कई वर्षों से पश्चिमी देशों की नज़रों में थे।

इजराइल ने मानी जिम्मेदारी

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे “राष्ट्र की रक्षा और आगे के खतरों को रोकने की दिशा में निर्णायक कदम” बताया है। उन्होंने कहा, “हमने दुश्मन के दिल में जाकर उसके खतरनाक ठिकानों को नष्ट किया है।”

इजराइल का यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और इजराइल के बीच लगातार तनावपूर्ण बयानबाज़ी चल रही थी। इससे पहले ईरान ने सीरिया और इराक में इजराइली ठिकानों पर हमलों के लिए इशारा किया था।

ईरान की चेतावनी- जवाब जरूर मिलेगा

इस हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, “इजराइल को इसकी सजा ज़रूर दी जाएगी। हमारी सेना इस हमले को नज़रअंदाज़ नहीं करेगी।”

ईरान के रक्षा मंत्रालय ने भी इस हमले को “सीधी युद्ध की घोषणा” बताया है और कहा है कि देश की सैन्य और परमाणु क्षमता पूरी तरह सुरक्षित है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/israeli-attack-on-iran-two-nuclear-scientists-including-irgc-chief/article-24159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.