ईरान की सरकारी मीडिया पर इजराइल का हमला, लाइव शो के दौरान स्टूडियो में मचा हड़कंप

Jagran Desk

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव अब निर्णायक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार देर शाम इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित सरकारी मीडिया चैनल IRIB के दफ्तर को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया। यह हमला उस वक्त हुआ जब चैनल पर लाइव बुलेटिन प्रसारित किया जा रहा था।

धमाके की आवाज के साथ ही न्यूज स्टूडियो में अफरातफरी मच गई। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि एंकर को शो बीच में छोड़कर स्टूडियो से भागना पड़ा। इसके बाद प्रसारण पूरी तरह बाधित हो गया और स्क्रीन पर मलबा, धुआं और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे सुनाई देने लगे।

तेल अवीव और हाइफा पर हमले का जवाब

बताया जा रहा है कि ईरान ने सोमवार सुबह इजराइल के तेल अवीव और हाइफा शहरों पर मिसाइल हमले किए थे, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसके प्रतिशोध में इजराइल ने ईरान की सरकारी मीडिया और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। IRIB मुख्यालय पर हमला उसी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है।

इजराइल ने पहले दी थी चेतावनी

हमले से कुछ घंटे पहले इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने IRIB के परिसर को खाली करने की चेतावनी जारी की थी। साथ ही इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने भी स्पष्ट किया था कि वह ईरान की उस मीडिया को निशाना बनाएंगे जो उनके अनुसार ‘दुष्प्रचार’ फैला रही है।

हमला शासन पर, जनता नहीं: बेनी गेंट्ज

इजराइल की नेशनल यूनिटी पार्टी के प्रमुख बेनी गेंट्ज ने एक बयान में कहा कि उनकी लड़ाई ईरानी जनता से नहीं बल्कि उस शासन से है जो इजराइल को खत्म करना चाहता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में यहूदी और ईरानी लोग शांति और मित्रता के साथ रह सकेंगे।

मीडिया भी युद्ध का हिस्सा बनता जा रहा

यह हमला न केवल एक सामरिक कार्रवाई है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि मौजूदा संघर्ष अब पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़ चुका है। मीडिया संस्थानों को निशाना बनाना यह दर्शाता है कि सूचना युद्ध और प्रचार भी इस संघर्ष का अहम हथियार बन चुके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ईरान की सरकारी मीडिया पर इजराइल का हमला, लाइव शो के दौरान स्टूडियो में मचा हड़कंप

Jagran Desk

धमाके की आवाज के साथ ही न्यूज स्टूडियो में अफरातफरी मच गई। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि एंकर को शो बीच में छोड़कर स्टूडियो से भागना पड़ा। इसके बाद प्रसारण पूरी तरह बाधित हो गया और स्क्रीन पर मलबा, धुआं और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे सुनाई देने लगे।

तेल अवीव और हाइफा पर हमले का जवाब

बताया जा रहा है कि ईरान ने सोमवार सुबह इजराइल के तेल अवीव और हाइफा शहरों पर मिसाइल हमले किए थे, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसके प्रतिशोध में इजराइल ने ईरान की सरकारी मीडिया और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। IRIB मुख्यालय पर हमला उसी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है।

इजराइल ने पहले दी थी चेतावनी

हमले से कुछ घंटे पहले इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने IRIB के परिसर को खाली करने की चेतावनी जारी की थी। साथ ही इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने भी स्पष्ट किया था कि वह ईरान की उस मीडिया को निशाना बनाएंगे जो उनके अनुसार ‘दुष्प्रचार’ फैला रही है।

हमला शासन पर, जनता नहीं: बेनी गेंट्ज

इजराइल की नेशनल यूनिटी पार्टी के प्रमुख बेनी गेंट्ज ने एक बयान में कहा कि उनकी लड़ाई ईरानी जनता से नहीं बल्कि उस शासन से है जो इजराइल को खत्म करना चाहता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में यहूदी और ईरानी लोग शांति और मित्रता के साथ रह सकेंगे।

मीडिया भी युद्ध का हिस्सा बनता जा रहा

यह हमला न केवल एक सामरिक कार्रवाई है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि मौजूदा संघर्ष अब पारंपरिक युद्ध से आगे बढ़ चुका है। मीडिया संस्थानों को निशाना बनाना यह दर्शाता है कि सूचना युद्ध और प्रचार भी इस संघर्ष का अहम हथियार बन चुके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/israels-attack-on-irans-government-media-created-a-stir-in/article-24549

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.