वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन से भड़के जगदंबिका पाल, बोले- 'कानून संसद में बनता है, जंतर-मंतर पर नहीं'

JAGRAN DESK

जगदंबिका पाल ने कहा कि जो लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए हैं, उन्होंने रिपोर्ट भी नहीं पढ़ी. धारा 370 और तीन तलाक के समय भी ऐसे ही अफवाहें फैलाई गई थीं.

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन को कई मुस्लिम संगठन और विपक्षी दलों का समर्थन भी मिला है. वक्फ बिल पर बनी जेपीसी की अध्यक्षता करने वाले जगदंबिका पाल ने कहा कि हमने इसको लेकर सभी मुस्लिम संगठनों से बात की, छह महीने में 118 बैठकें हुईं तो आखिर अब प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है.
 
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जो लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए हैं, उन्होंने रिपोर्ट पढ़ी भी नहीं है. विरोध करने वालों का कोई आधार नहीं है. देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वक्फ ही नहीं धारा 370 और तीन तलाक के समय भी ऐसे ही अफवाहें फैलाई गई थीं. उन्होंने कहा कि कानून संसद में बनता है, जंतर-मंतर पर नहीं.

जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में बनी थी जेपीसी

संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था. विपक्ष के विरोध के बाद सरकार ने इस पर जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) बनाई थी. 31 सदस्यीय जेपीसी की पहली बैठक 22 अगस्त को हुई थी. जेपीसी की रिपोर्ट का 16 सदस्यों ने समर्थन किया था, जबकि 11 सदस्यों ने इसका विरोध किया था. कमेटी में शामिल विपक्ष के सांसदों ने इस बिल पर आपत्ति जताई. विपक्ष के सांसदों ने इस रिपोर्ट को असंवैधानिक बताते हुए दावा किया था कि ये कदम वक्फ बोर्ड को बर्बाद कर देगा. 

जेपीसी में 14 संशोधनों को मंजूरी

जेपीसी ने इस बिल में 14 संशोधनों को मंजूरी दी थी. इनमें वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करना, बोर्ड में महिलाओं की नियुक्ति, वक्फ संपत्ति, जिला मजिस्ट्रेट की भूमिका, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का डिजिटलीकरण, अवैध कब्जा रोकने, वक्फ न्यायाधिकरण की शक्तियां बढ़ाना, सीईओ की नियुक्ति और वक्फ बोर्ड की संरचना में बदलाव समेत कई संशोधन शामिल हैं. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन से भड़के जगदंबिका पाल, बोले- 'कानून संसद में बनता है, जंतर-मंतर पर नहीं'

JAGRAN DESK

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन को कई मुस्लिम संगठन और विपक्षी दलों का समर्थन भी मिला है. वक्फ बिल पर बनी जेपीसी की अध्यक्षता करने वाले जगदंबिका पाल ने कहा कि हमने इसको लेकर सभी मुस्लिम संगठनों से बात की, छह महीने में 118 बैठकें हुईं तो आखिर अब प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है.
 
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जो लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने गए हैं, उन्होंने रिपोर्ट पढ़ी भी नहीं है. विरोध करने वालों का कोई आधार नहीं है. देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वक्फ ही नहीं धारा 370 और तीन तलाक के समय भी ऐसे ही अफवाहें फैलाई गई थीं. उन्होंने कहा कि कानून संसद में बनता है, जंतर-मंतर पर नहीं.

जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में बनी थी जेपीसी

संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बिल 2024 पेश किया था. विपक्ष के विरोध के बाद सरकार ने इस पर जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) बनाई थी. 31 सदस्यीय जेपीसी की पहली बैठक 22 अगस्त को हुई थी. जेपीसी की रिपोर्ट का 16 सदस्यों ने समर्थन किया था, जबकि 11 सदस्यों ने इसका विरोध किया था. कमेटी में शामिल विपक्ष के सांसदों ने इस बिल पर आपत्ति जताई. विपक्ष के सांसदों ने इस रिपोर्ट को असंवैधानिक बताते हुए दावा किया था कि ये कदम वक्फ बोर्ड को बर्बाद कर देगा. 

जेपीसी में 14 संशोधनों को मंजूरी

जेपीसी ने इस बिल में 14 संशोधनों को मंजूरी दी थी. इनमें वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करना, बोर्ड में महिलाओं की नियुक्ति, वक्फ संपत्ति, जिला मजिस्ट्रेट की भूमिका, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का डिजिटलीकरण, अवैध कब्जा रोकने, वक्फ न्यायाधिकरण की शक्तियां बढ़ाना, सीईओ की नियुक्ति और वक्फ बोर्ड की संरचना में बदलाव समेत कई संशोधन शामिल हैं. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/jagdambika-pal-said-with-protest-against-waqf-bill-law-is/article-14330

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.