- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- जैसलमेर बस हादसा: भीषण आग में 20 लोगों की मौत, कई घायल — पीएम-सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
जैसलमेर बस हादसा: भीषण आग में 20 लोगों की मौत, कई घायल — पीएम-सीएम ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
Digital Desk
राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी यात्री बस में अचानक आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा थईयात गांव के पास हुआ, जब बस में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पूरी बस कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बस में 35 यात्री सवार थे। बस जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन अधिकांश लोग बस के अंदर फंस गए।
प्रशासन सक्रिय, राहत-बचाव जारी
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत श्री जवाहिर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राहत और चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 9414801400, 8003101400, 02992-252201 और 02992-255055 जारी किए हैं ताकि लोग किसी भी तरह की जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकें।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जताया शोक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा—
“जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी।”
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि—
“राजस्थान के जैसलमेर में हुए हादसे में जान-माल की हानि से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
पीएमओ ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
जांच के आदेश
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, लेकिन सटीक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए