‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, दो बार हुआ पोस्टमॉर्टम, देर शाम अंतिम संस्कार

Jagran Desk

2002 में म्यूजिक वीडियो "कांटा लगा" से रातोंरात पहचान पाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें अंधेरी स्थित अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दो बार पोस्टमॉर्टम करवाया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी उनके घर की गहन जांच की है। रिपोर्ट अभी लंबित है।

शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान परिवार, करीबी मित्र और इंडस्ट्री के कुछ कलाकार मौजूद रहे। हिंदुस्तानी भाऊ ने मौके पर शेफाली की मां को संभाला। पति पराग त्यागी ने मीडिया से भावुक होकर कहा, “मजाक या ड्रामा मत करिएगा, मेरी परी के लिए दुआ कीजिए।”

शेफाली के करीबी फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि वे अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क थीं। वे नियमित एक्सरसाइज और सख्त डाइट फॉलो करती थीं। मिर्गी की बीमारी से भी जूझने के बावजूद उन्होंने योग और अनुशासन के जरिए खुद को संतुलित रखा था।

फिल्मी करियर और निजी जीवन

शेफाली ने 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत "कांटा लगा" से की थी। इसके बाद वे 'मुझसे शादी करोगी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों, कई म्यूजिक एल्बम्स और रियलिटी शोज़ में नजर आईं। 2019 में वे ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के ज़रिए चर्चाओं में आई थीं।

2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी, और 2009 में तलाक के बाद उन्होंने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से विवाह किया।

उनकी आखिरी उपस्थिति वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में देखी गई थी, जिसमें श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा और चंकी पांडे जैसे कलाकार शामिल थे।

उनकी मौत ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है। कई फैंस और कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, दो बार हुआ पोस्टमॉर्टम, देर शाम अंतिम संस्कार

Jagran Desk

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दो बार पोस्टमॉर्टम करवाया है, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी उनके घर की गहन जांच की है। रिपोर्ट अभी लंबित है।

शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान परिवार, करीबी मित्र और इंडस्ट्री के कुछ कलाकार मौजूद रहे। हिंदुस्तानी भाऊ ने मौके पर शेफाली की मां को संभाला। पति पराग त्यागी ने मीडिया से भावुक होकर कहा, “मजाक या ड्रामा मत करिएगा, मेरी परी के लिए दुआ कीजिए।”

शेफाली के करीबी फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि वे अपनी सेहत को लेकर बेहद सतर्क थीं। वे नियमित एक्सरसाइज और सख्त डाइट फॉलो करती थीं। मिर्गी की बीमारी से भी जूझने के बावजूद उन्होंने योग और अनुशासन के जरिए खुद को संतुलित रखा था।

फिल्मी करियर और निजी जीवन

शेफाली ने 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत "कांटा लगा" से की थी। इसके बाद वे 'मुझसे शादी करोगी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों, कई म्यूजिक एल्बम्स और रियलिटी शोज़ में नजर आईं। 2019 में वे ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के ज़रिए चर्चाओं में आई थीं।

2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी, और 2009 में तलाक के बाद उन्होंने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से विवाह किया।

उनकी आखिरी उपस्थिति वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ में देखी गई थी, जिसमें श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा और चंकी पांडे जैसे कलाकार शामिल थे।

उनकी मौत ने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है। कई फैंस और कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/kanta-laga-fame-shefali-jariwala-died-twice-at-the-age/article-25859

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.