राणा सांगा के अपमान पर भड़की करणी सेना, सपा सांसद के खिलाफ किया इनाम का ऐलान

JAGRAN DESK

सपा के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर टिप्पणी किए जाने पर विवाद हो गया है। राणा सांगा के अपमान पर करणी सेना भड़क गई है और सपा सांसद के खिलाफ इनाम का ऐलान कर दिया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन, मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर टिप्पणी कर के विवादों में फंस गए हैं। रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना के सदस्यों ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। इसके साथ करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ इनाम का भी ऐलान किया है। करणी सेना ने घोषणा की है कि सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

क्या है ये पूरा विवाद?

दरअसल, बीते 21 मार्च को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इसके बाद से ही रामजी लाल सुमन का विरोध हो रहा है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं और संगठनों ने रामजी लाल सुमन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

सपा ने लगाया कार्यालय पर हमले का आरोप

सपा की मध्य प्रदेश इकाई ने कार्यालय के बाहर पार्टी के बैनर और पोस्टर को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया है कि करणी सेना के सदस्यों ने सपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुतला जलाया। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बैनर एवं पोस्टर को नुकसान पहुंचाये जाने के आरोपों का खंडन किया है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

राज्यसभा में दिए गए अपने बयान पर सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा- "बाबर राणा सांगा के निमंत्रण पर भारत आया था। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हर बार कहा जाता है कि भारत के मुसलमानों के डीएनए में बाबर है। भारत के मुसलमान मुहम्मद साहब (पैगंबर मुहम्मद) को अपना आदर्श मानते हैं और सूफी परंपरा का पालन करते हैं। मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।" वहीं इस पूरे मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- "रामजी लाल सुमन ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि हर कोई इतिहास के पन्ने पलट रहा है...बीजेपी के नेता औरंगजेब के बारे में बहस करना चाहते हैं। तो, रामजी लाल सुमन ने भी इतिहास का वह पन्ना पलट दिया, जहां ऐसा कुछ लिखा गया था।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

राणा सांगा के अपमान पर भड़की करणी सेना, सपा सांसद के खिलाफ किया इनाम का ऐलान

JAGRAN DESK

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन, मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर टिप्पणी कर के विवादों में फंस गए हैं। रविवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना के सदस्यों ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। इसके साथ करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ इनाम का भी ऐलान किया है। करणी सेना ने घोषणा की है कि सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

क्या है ये पूरा विवाद?

दरअसल, बीते 21 मार्च को समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इसके बाद से ही रामजी लाल सुमन का विरोध हो रहा है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं और संगठनों ने रामजी लाल सुमन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

सपा ने लगाया कार्यालय पर हमले का आरोप

सपा की मध्य प्रदेश इकाई ने कार्यालय के बाहर पार्टी के बैनर और पोस्टर को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया है कि करणी सेना के सदस्यों ने सपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुतला जलाया। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने बैनर एवं पोस्टर को नुकसान पहुंचाये जाने के आरोपों का खंडन किया है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

राज्यसभा में दिए गए अपने बयान पर सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा- "बाबर राणा सांगा के निमंत्रण पर भारत आया था। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हर बार कहा जाता है कि भारत के मुसलमानों के डीएनए में बाबर है। भारत के मुसलमान मुहम्मद साहब (पैगंबर मुहम्मद) को अपना आदर्श मानते हैं और सूफी परंपरा का पालन करते हैं। मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।" वहीं इस पूरे मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- "रामजी लाल सुमन ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि हर कोई इतिहास के पन्ने पलट रहा है...बीजेपी के नेता औरंगजेब के बारे में बहस करना चाहते हैं। तो, रामजी लाल सुमन ने भी इतिहास का वह पन्ना पलट दिया, जहां ऐसा कुछ लिखा गया था।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/karni-sena-announced-reward-against-sp-mp-raging-on-insult/article-15277

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.