सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना ने किया हमला, राणा सांगा को गद्दार कहने से थे आक्रोशित, तोड़फोड़ भी की

JAGRAN DESK

राणा सांगा को गद्दार बताने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना ने हमला किया है। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया गया है।

राणा सांगा को गद्दार बताने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है। करणी सेना के लोगों ने सांसद के घर पर पथराव किया है और बेरिकेडिंग तोड़ दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की है। वीडियों में लोग कारों के शीशे तोड़ते हुए दिख रहे हैं। करणी सेना के लोगों ने घर में रखी कुर्सियों को भी तोड़ा है।

पुलिस और करणी सेना के प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत भी हुई 

जिस समय ये हंगामा हुआ, उस वक्त मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस और करणी सेना के प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत भी हुई लेकिन पुलिस उन्हें काबू में नहीं कर पाई। करणी सेना के कार्यकर्ता ज्यादा संख्या में थे, इसलिए उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। इस घटना के सामने आने के बाद देश की सियासत में गरमी बढ़ सकती है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर बीते 21 मार्च को विवादित टिप्पणी की थी। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इसके बाद से ही रामजी लाल सुमन का विरोध हो रहा है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं और संगठनों ने रामजी लाल सुमन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी करणी सेना के सदस्यों ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके साथ करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ इनाम का भी ऐलान किया था। करणी सेना ने घोषणा की थी कि सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सफाई में कही थी ये बात

राज्यसभा में दिए गए अपने बयान पर सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था, 'बाबर राणा सांगा के निमंत्रण पर भारत आया था। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हर बार कहा जाता है कि भारत के मुसलमानों के डीएनए में बाबर है। भारत के मुसलमान मुहम्मद साहब (पैगंबर मुहम्मद) को अपना आदर्श मानते हैं और सूफी परंपरा का पालन करते हैं। मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।' 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना ने किया हमला, राणा सांगा को गद्दार कहने से थे आक्रोशित, तोड़फोड़ भी की

JAGRAN DESK

राणा सांगा को गद्दार बताने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है। करणी सेना के लोगों ने सांसद के घर पर पथराव किया है और बेरिकेडिंग तोड़ दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की है। वीडियों में लोग कारों के शीशे तोड़ते हुए दिख रहे हैं। करणी सेना के लोगों ने घर में रखी कुर्सियों को भी तोड़ा है।

पुलिस और करणी सेना के प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत भी हुई 

जिस समय ये हंगामा हुआ, उस वक्त मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस और करणी सेना के प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत भी हुई लेकिन पुलिस उन्हें काबू में नहीं कर पाई। करणी सेना के कार्यकर्ता ज्यादा संख्या में थे, इसलिए उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। इस घटना के सामने आने के बाद देश की सियासत में गरमी बढ़ सकती है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर बीते 21 मार्च को विवादित टिप्पणी की थी। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहा था। इसके बाद से ही रामजी लाल सुमन का विरोध हो रहा है। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं और संगठनों ने रामजी लाल सुमन के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी करणी सेना के सदस्यों ने सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके साथ करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ इनाम का भी ऐलान किया था। करणी सेना ने घोषणा की थी कि सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सफाई में कही थी ये बात

राज्यसभा में दिए गए अपने बयान पर सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था, 'बाबर राणा सांगा के निमंत्रण पर भारत आया था। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हर बार कहा जाता है कि भारत के मुसलमानों के डीएनए में बाबर है। भारत के मुसलमान मुहम्मद साहब (पैगंबर मुहम्मद) को अपना आदर्श मानते हैं और सूफी परंपरा का पालन करते हैं। मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है।' 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/karni-sena-attacked-sp-mp-ramji-lal-sumans-house-rana/article-15530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.