- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- खड़गे बोले – RSS पर बैन जरूरी, मोदी-शाह करें सरदार पटेल के विचारों का सम्मान
खड़गे बोले – RSS पर बैन जरूरी, मोदी-शाह करें सरदार पटेल के विचारों का सम्मान
Jagran Desk
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला।
mउन्होंने कहा कि अगर दोनों नेता वाकई सरदार पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने कहा, “यह मेरा व्यक्तिगत विचार है और मैं इसे खुलकर कहता हूं कि RSS पर बैन लगना चाहिए। भाजपा और RSS की विचारधारा के कारण देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है।”
खड़गे ने आगे कहा कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल ने 18 जुलाई 1948 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे एक पत्र में यह स्पष्ट किया था कि RSS के माहौल ने महात्मा गांधी की हत्या जैसी दुखद घटना को जन्म दिया।
भाजपा पर लगाए आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि उसने जानबूझकर पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के बीच मतभेद की झूठी कहानी गढ़ी। खड़गे ने कहा, “नेहरू और पटेल के बीच गहरा सम्मान था। दोनों एक-दूसरे के सहयोगी थे और भारत की एकता के लिए समान दृष्टिकोण रखते थे।”
पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया
दरअसल, खड़गे की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर आयोजित समारोह में कहा था कि “सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया।”
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर को अलग संविधान देकर गलती की और उसी का खामियाजा देश ने दशकों तक भुगता। उन्होंने कांग्रेस की सोच को “गुलाम मानसिकता” बताते हुए कहा कि पार्टी ने अंग्रेजों की नीतियां विरासत में लीं।
खड़गे की चुनौती
खड़गे ने पीएम मोदी और शाह से कहा कि अगर वे सच में सरदार पटेल का सम्मान करते हैं, तो उनके पदचिह्नों पर चलते हुए RSS पर प्रतिबंध लगाएं। उन्होंने कहा कि “देश की एकता और सौहार्द को सबसे बड़ा खतरा RSS की विचारधारा से है।”
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए