- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- खराब मौसम से उड़ीं उड़ानों की योजना, जम्मू एयरपोर्ट पर हंगामा | जानें 20 अप्रैल को देशभर में कैसा रह...
खराब मौसम से उड़ीं उड़ानों की योजना, जम्मू एयरपोर्ट पर हंगामा | जानें 20 अप्रैल को देशभर में कैसा रहेगा मौसम
JAGRAN DESK
देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की गतिविधि देखने को मिल रही है। इस बदले हुए मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है।
जम्मू एयरपोर्ट पर रद्द हुईं उड़ानें, यात्रियों ने जताई नाराजगी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खराब मौसम के चलते शनिवार को कई उड़ानें रद्द या विलंबित कर दी गईं। इसका सीधा असर जम्मू एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां यात्रियों ने व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया और काफी हंगामा किया। श्रीनगर से देश के अन्य शहरों को जाने वाली फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं।
उत्तर भारत: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 अप्रैल को तेज हवाओं, बारिश, आकाशीय बिजली और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा: बादल और बारिश का असर
राजधानी दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में अगले 48 घंटों तक बादल छाए रहने, हल्की बारिश और कहीं-कहीं तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी यूपी के जिलों – सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा और मुरादाबाद में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।
लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में नमी और उमस महसूस की जा सकती है।
बिहार: बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
बिहार के कई जिलों में 20 और 21 अप्रैल को गर्जना, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।
इन जिलों के लिए विशेष सतर्कता:
-
पश्चिमी चंपारण, सीवान, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, कटिहार
इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले में न जाने की सलाह दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए