लोकसभा में कल आएगा वक्फ संशोधन बिल, जानें NDA और INDIA के संख्याबल का गणित

JAGRAN DESK

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बुधवार को चर्चा होगी. इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ने 8 घंटे निर्धारित किए हैं. विपक्षी दल इस बिल का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह असंवैधानिक बिल है. विपक्ष के तेवर देखते हुए लोकसभा में कल चर्चा के दौरान हंगामे के आसार हैं.

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में बुधवार को चर्चा और पारित कराने के लिए लाया जाएगा. विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. लिहाजा, सदन में हंगामा होने के आसार हैं. विधेयक पर सदन में आठ घंटे की प्रस्तावित चर्चा है. इसके बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू जवाब देंगे. फिर विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की मंजूरी लेंगे. इस बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष का क्या कहना है, ये जानने से पहले आइए जान लेते हैं लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के संख्याबल का गणित.

लोकसभा में एनडीए के सांसद

पार्टी सांसद
बीजेपी 240
टीडीपी 16
जेडीयू 12
शिवसेना 7
एलजेपी 5
आरएलडी 2
जनसेना 2
जेडीएस 2
एनसीपी 1
हम 1
एजीपी 1
आजसू 1
अपना दल 1
यूपीपी(एल) 1
एसकेएम 1
एनडीए के कुल सांसद 293

लोकसभा में इंडिया गठबंधन के सांसद

पार्टी सांसद
कांग्रेस 101 ( दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन)
सपा 37
टीएमसी 28
डीएमके 22
शिवसेना (UBT) 9
एनसीपी (SP) 8
आरजेडी 4
सीपीएम 4
आप 3
जेएमएम 3
आईयूएमएल 3
सीपीआई 2
सीपीआई-एमएल 2
एनसी 2
वीसीके 2
एमडीएमके 1
केरल- कांग्रेस 1
बीएपी 1
आरएलपी 1
आरएसपी 1
आजाद समाज पार्टी 1
इंडिया गठबंधन 238

बिल पर किसका क्या कहना है?

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, लोकसभा अध्यक्ष ने बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे निर्धारित किए हैं. सदन की भावना के अनुरूप इसे बढ़ाया जा सकता है. बुधवार को 12 बजे लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद विधेयक को चर्चा और पारित कराने के लिए रखेंगे. लोकसभा में विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा को इसकी सूचना दी जाएगी. उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा. मंत्री ने कहा कि कुछ दल चर्चा से बचने के लिए बहाने बना रहे हैं.

अरुण गोविल और जनार्दन सिंह का बयान

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण बिल है. सबको पता है कि थोड़ी संवेदनशीलता भी है. इसलिए बहुत सोच-समझकर सारी चीजें हुई हैं. सबकुछ संविधान के अंतर्गत हो रहा है. भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. हो सकता है कि कुछ लोग वक्फ बोर्ड के माध्यम से भू-पति बन गए हों, उनको पीड़ा हो सकती है.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, यह असंवैधानिक बिल है. हम संविधान को मानने वाले लोग हैं. हमने दोनों सदनों में इसका विरोध किया था. आने वाले समय में भी हम इसका विरोध करेंगे. हमें इस तरह का बिल कभी भी मंजूर नहीं होगा. भाजपा के लोग नौकरी, रोजगार, महंगाई, देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और किसानों के बारे में बात नहीं करते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी का बयान

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मेरी पार्टी बहस में हिस्सा लेगी, हम संशोधन रखेंगे. हम अपनी दलीलें रखेंगे और बताएंगे की यह बिल कितना संवैधानिक है और मुसलमानों के धर्म की स्वतंत्रता की मुखालिफत करता है. कैसे ये मुसलमानों को दान देने की परंपरा से वंचित करता है. चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जयंत चौधरी ये समझ नहीं रहे हैं. इनको जनता समझा देगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

लोकसभा में कल आएगा वक्फ संशोधन बिल, जानें NDA और INDIA के संख्याबल का गणित

JAGRAN DESK

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में बुधवार को चर्चा और पारित कराने के लिए लाया जाएगा. विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. लिहाजा, सदन में हंगामा होने के आसार हैं. विधेयक पर सदन में आठ घंटे की प्रस्तावित चर्चा है. इसके बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू जवाब देंगे. फिर विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की मंजूरी लेंगे. इस बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष का क्या कहना है, ये जानने से पहले आइए जान लेते हैं लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के संख्याबल का गणित.

लोकसभा में एनडीए के सांसद

पार्टी सांसद
बीजेपी 240
टीडीपी 16
जेडीयू 12
शिवसेना 7
एलजेपी 5
आरएलडी 2
जनसेना 2
जेडीएस 2
एनसीपी 1
हम 1
एजीपी 1
आजसू 1
अपना दल 1
यूपीपी(एल) 1
एसकेएम 1
एनडीए के कुल सांसद 293

लोकसभा में इंडिया गठबंधन के सांसद

पार्टी सांसद
कांग्रेस 101 ( दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन)
सपा 37
टीएमसी 28
डीएमके 22
शिवसेना (UBT) 9
एनसीपी (SP) 8
आरजेडी 4
सीपीएम 4
आप 3
जेएमएम 3
आईयूएमएल 3
सीपीआई 2
सीपीआई-एमएल 2
एनसी 2
वीसीके 2
एमडीएमके 1
केरल- कांग्रेस 1
बीएपी 1
आरएलपी 1
आरएसपी 1
आजाद समाज पार्टी 1
इंडिया गठबंधन 238

बिल पर किसका क्या कहना है?

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, लोकसभा अध्यक्ष ने बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे निर्धारित किए हैं. सदन की भावना के अनुरूप इसे बढ़ाया जा सकता है. बुधवार को 12 बजे लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद विधेयक को चर्चा और पारित कराने के लिए रखेंगे. लोकसभा में विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा को इसकी सूचना दी जाएगी. उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा. मंत्री ने कहा कि कुछ दल चर्चा से बचने के लिए बहाने बना रहे हैं.

अरुण गोविल और जनार्दन सिंह का बयान

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण बिल है. सबको पता है कि थोड़ी संवेदनशीलता भी है. इसलिए बहुत सोच-समझकर सारी चीजें हुई हैं. सबकुछ संविधान के अंतर्गत हो रहा है. भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. हो सकता है कि कुछ लोग वक्फ बोर्ड के माध्यम से भू-पति बन गए हों, उनको पीड़ा हो सकती है.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, यह असंवैधानिक बिल है. हम संविधान को मानने वाले लोग हैं. हमने दोनों सदनों में इसका विरोध किया था. आने वाले समय में भी हम इसका विरोध करेंगे. हमें इस तरह का बिल कभी भी मंजूर नहीं होगा. भाजपा के लोग नौकरी, रोजगार, महंगाई, देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और किसानों के बारे में बात नहीं करते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी का बयान

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मेरी पार्टी बहस में हिस्सा लेगी, हम संशोधन रखेंगे. हम अपनी दलीलें रखेंगे और बताएंगे की यह बिल कितना संवैधानिक है और मुसलमानों के धर्म की स्वतंत्रता की मुखालिफत करता है. कैसे ये मुसलमानों को दान देने की परंपरा से वंचित करता है. चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जयंत चौधरी ये समझ नहीं रहे हैं. इनको जनता समझा देगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/know-the-waqf-amendment-bill-in-lok-sabha-tomorrow/article-16286

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.