- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पट्टी से उतरे
ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पट्टी से उतरे
JAGRAN DESK
ओडिशा में ट्रेन हादसा हुआ है. बेंगलुरु से गुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पट्टी से उतर गए. रेलवे से मिली की जानकारी के अनुसार यह घटना खुर्दा डिवीजन के पास हुई है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.
ओडिशा में ट्रेन हादसा हुआ है. बेंगलुरु से गुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस (12251) के 11 डिब्बे पट्टी से उतर गए. घटना 11.54 बजे के बीच की बताई जा रही है. रेलवे से मिली की जानकारी के अनुसार यह घटना कटक के पास नेरगुंडी स्टेशन (खुर्दा डिवीजन) के पास हुई है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. फिलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.
कोई हताहत नहीं, सभी यात्री सुरक्षित- CPRO
इस घटना को लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें 12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है. हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. कोई भी घायल नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं.
डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. जांच के बाद हमें इसका कारण पता चलेगा. हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है.
इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट
कामाख्या एक्सप्रेस के डिरेलमेंट की वजह से इन इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है.
- 12822 (BRAG)
- 12875 (BBS)
- 22606 (RTN)
हेल्पलाइन नंबर जारी
जहां ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे हैं, वहां का टेलीफोन नंबर- 8991124238
कटक का हेल्पलाइन नंबर- 8991124238
ओडिशा में कई छोटे-बड़े ट्रेन हादसे
ओडिशा में समय-समय पर कई बड़े और छोटे ट्रेन हादसे हुए हैं. पिछले साल भुवनेश्वर के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी. ओडिशा में सबसे बड़ा ट्रेन हादसा 2023 में हुआ था, जब तीन ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं. इसमें शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल थीं.
इस भीषण दुर्घटना में 296 से अधिक लोगों की मौत हुई और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 2022 में कोराई रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर स्टेशन की इमारत से टकरा गई थी. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई और मालगाड़ी के 12 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए थे.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए