लश्कर के आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या, हाफिज सईद का था करीबी

JAGRAN DESK

आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। 2 अज्ञात लोगों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब अबू कताल वाहन में यात्रा कर रहा था।

भारत का एक और दुश्मन और एनआईए का वांटेड आतंकी मारा गया है। आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी थी। अबू कताल वही आतंकी था, जिसने जम्मू कश्मीर के रियासी बम हमले की साजिश रची थी। वही इस हमले का मास्टरमाइंड था। मिली जानकारी के मुताबिक, अबू कताल उर्फ ​​कतील सिंधी की 2 अज्ञात लोगों ने उस समय हत्या की, जब वह अपने वाहन में यात्रा कर रहा था। अबू कताल ढांगरी, राजौरी और रियासी हमलों के लिए जिम्मेदार था।

NIA के लिए मोस्ट वांटेड था अबू कताल

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी अबू कताल की हत्या बीती रात पाकिस्तान में हुई। उसने 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला कताल के नेतृत्व में ही किया गया था। हाफिज सईद ने ही अबू कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया था। हाफिज सईद अबू कताल को आदेश देता था, जो बाद में कश्मीर में बड़े हमलों को अंजाम देता था।

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 राजौरी हमले में शामिल होने के आरोपपत्र में अबू कताल का भी नाम शामिल किया था। दरअसल 1 जनवरी, 2023 को राजौरी के ढांगरी गांव में नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया था। हमले के अगले दिन एक आईईडी विस्फोट हुआ था। हमलों में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एनआईए ने राजौरी हमले के मामले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के तीन पाकिस्तान स्थित संचालकों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

एनआईए की जांच के अनुसार, तीनों ने जम्मू-कश्मीर में नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की भर्ती और भेजने की योजना बनाई थी। सेना समेत कई सुरक्षा एजेंसियां ​​जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में उसकी भूमिका के लिए अबू कताल पर नजर रख रही थीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

लश्कर के आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या, हाफिज सईद का था करीबी

JAGRAN DESK

भारत का एक और दुश्मन और एनआईए का वांटेड आतंकी मारा गया है। आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी थी। अबू कताल वही आतंकी था, जिसने जम्मू कश्मीर के रियासी बम हमले की साजिश रची थी। वही इस हमले का मास्टरमाइंड था। मिली जानकारी के मुताबिक, अबू कताल उर्फ ​​कतील सिंधी की 2 अज्ञात लोगों ने उस समय हत्या की, जब वह अपने वाहन में यात्रा कर रहा था। अबू कताल ढांगरी, राजौरी और रियासी हमलों के लिए जिम्मेदार था।

NIA के लिए मोस्ट वांटेड था अबू कताल

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी अबू कताल की हत्या बीती रात पाकिस्तान में हुई। उसने 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला कताल के नेतृत्व में ही किया गया था। हाफिज सईद ने ही अबू कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया था। हाफिज सईद अबू कताल को आदेश देता था, जो बाद में कश्मीर में बड़े हमलों को अंजाम देता था।

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 राजौरी हमले में शामिल होने के आरोपपत्र में अबू कताल का भी नाम शामिल किया था। दरअसल 1 जनवरी, 2023 को राजौरी के ढांगरी गांव में नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया था। हमले के अगले दिन एक आईईडी विस्फोट हुआ था। हमलों में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एनआईए ने राजौरी हमले के मामले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के तीन पाकिस्तान स्थित संचालकों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

एनआईए की जांच के अनुसार, तीनों ने जम्मू-कश्मीर में नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की भर्ती और भेजने की योजना बनाई थी। सेना समेत कई सुरक्षा एजेंसियां ​​जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में उसकी भूमिका के लिए अबू कताल पर नजर रख रही थीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/lashkar-terrorist-abu-katal-was-murdered-by-hafiz-saeed-in/article-14142

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.