9 महीने बाद पृथ्वी पर लौट रही सुनीता विलियम्स, जानें कैसे देखें NASA की लाइव स्ट्रीमिंग

JAGRAN DESK

NASA के एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 18 मार्च 2025 को सुबह 8:15 AM IST पर पृथ्वी पर लौटने की तैयारी शुरू करेंगे.

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स समेत नासा के कई अन्य एस्ट्रोनॉट्स पिछले करीब 9 महीने से भी ज्यादा समय से इंटरनेशल स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं. अब आखिरकार वो पृथ्वी पर लौट रहे हैं. Crew-9 के सदस्यों में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ-साथ निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी हैं, जो पृथ्वी पर लौटने वाले हैं. नासा ने पुष्टि की है कि उनका पृथ्वी पर वापस आने का समय और तारीख तय कर दी गई गै. इसके अलावा नासा अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापस आने वाली फ्लाइट की लाइव कवरेज भी दिखाएगा.

यह लाइव कवरेज ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच बंद करने की तैयारी के साथ मंगलवार (18 मार्च) की सुबह 8:15AM IST या सोमवार (17 मार्च) की रात 10:45PM EDT से शुरू हो जाएगी. नासा ने रविवार को स्पेसएक्स के साथ मिलकर फ्लोरिडा के तट के पास मौसम और पानी की स्थिति की जांच की और उसका मूल्यांकन किया, ताकि क्रू-9 की पृथ्वी पर वापसी सुनिश्चित की जा सके. इस मिशन के मैनेजर मौसम की स्थिति पर ध्यान रखेंगे, क्योंकि ड्रैगन के अनडॉकिंग कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जैसे यान की तैयारी, रिकवरी टीम की तैयारी, मौसम, सम्रुद की स्थिति समेत और भी कई अन्य फैक्टर्स होते हैं. इन सभी चीजों का ध्यान रखते हुए नासा और स्पेसएक्स, क्रू-9 के मेंबर्स की वापसी के समय और अंतिम स्थान का चुनाव करेंगे.

Crew-9 वापसी लाइव कब और कहां देखें?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि नासा और स्पेसएक्स क्रू-9 के पृथ्वी पर लौटने की लाइव स्ट्रीमिंग भी पूरी दुनिया को दिखाने वाला है. इस लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत मंगलवार (18 मार्च) की सुबह 8:15AM IST या सोमवार (17 मार्च) की रात 10:45PM EDT से होगी. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग NASA+ (पुराना नाम NASA TV) पर उपलब्ध होगी. यह एजेंसी का फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. इसे सभी लोग plus.nasa.gov पर देख सकते हैं।

इसके अलावा नासा का प्रोग्रामिंग उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे X, Facebook, Youtube और Twitch पर भी उपलब्ध है. लोग थर्ड पार्टी सर्विस जैसे Roku, Hulu, DirectTV, DISH Network, Google Fiber, Amazon Fire TV, और Apple TV भी NASA का प्रोग्रामिंग भी दिखाती हैं, लेकिन इन सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत पड़ेगी.

भारतीय समयानुसार Crew-9 वापसी इवेंट की डिटेल्स

तारीख समय (IST) घटना
मंगलवार, 18 मार्च सुबह 8:15 हैच बंद करने की कवरेज NASA+ पर शुरू होगी
मंगलवार, 18 मार्च सुबह 10:15 अनडॉकिंग कवरेज NASA+ पर शुरू होगी
मंगलवार, 18 मार्च सुबह 10:35 अनडॉकिंग
मंगलवार, 18 मार्च निरंतर कवरेज (केवल ऑडियो) अनडॉकिंग कवरेज समाप्त होने के बाद, NASA केवल ऑडियो कवरेज पर स्विच करेगा।
मंगलवार, 18 मार्च - स्प्लैशडाउन साइटों पर मौसम की स्थिति के अनुसार, निरंतर कवरेज डीऑर्बिट बर्न शुरू होने से पहले फिर से शुरू होगी।
बुधवार, 19 मार्च सुबह 2:15 वापसी कवरेज NASA+ पर शुरू होगी
बुधवार, 19 मार्च सुबह 2:41 (अनुमानित) डीऑर्बिट बर्न (समय अनुमानित है)
बुधवार, 19 मार्च सुबह 3:27 (अनुमानित) स्प्लैशडाउन (समय अनुमानित है)
बुधवार, 19 मार्च सुबह 5:00

NASA+ पर पृथ्वी पर वापसी से जुड़ी मीडिया कॉन्फ्रेंस में निम्नलिखित प्रतिभागी होंगे:

  • जोएल मोंटालबानो, डिप्टी एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर, NASA का स्पेस ऑपरेशंस मिशन निदेशालय
  • स्टीव स्टिच, मैनेजर, NASA का कमर्शियल क्रू प्रोग्राम
  • जेफ अरेंड, मैनेजर, सिस्टम्स इंजीनियरिंग और इंटीग्रेशन, NASA का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, NASA का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन कार्यालय
  • सारा वाकर, डायरेक्टर, ड्रैगन मिशन मैनेजमेंट, SpaceX

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

9 महीने बाद पृथ्वी पर लौट रही सुनीता विलियम्स, जानें कैसे देखें NASA की लाइव स्ट्रीमिंग

JAGRAN DESK

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स समेत नासा के कई अन्य एस्ट्रोनॉट्स पिछले करीब 9 महीने से भी ज्यादा समय से इंटरनेशल स्पेस स्टेशन में फंसे हुए हैं. अब आखिरकार वो पृथ्वी पर लौट रहे हैं. Crew-9 के सदस्यों में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ-साथ निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी हैं, जो पृथ्वी पर लौटने वाले हैं. नासा ने पुष्टि की है कि उनका पृथ्वी पर वापस आने का समय और तारीख तय कर दी गई गै. इसके अलावा नासा अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापस आने वाली फ्लाइट की लाइव कवरेज भी दिखाएगा.

यह लाइव कवरेज ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच बंद करने की तैयारी के साथ मंगलवार (18 मार्च) की सुबह 8:15AM IST या सोमवार (17 मार्च) की रात 10:45PM EDT से शुरू हो जाएगी. नासा ने रविवार को स्पेसएक्स के साथ मिलकर फ्लोरिडा के तट के पास मौसम और पानी की स्थिति की जांच की और उसका मूल्यांकन किया, ताकि क्रू-9 की पृथ्वी पर वापसी सुनिश्चित की जा सके. इस मिशन के मैनेजर मौसम की स्थिति पर ध्यान रखेंगे, क्योंकि ड्रैगन के अनडॉकिंग कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जैसे यान की तैयारी, रिकवरी टीम की तैयारी, मौसम, सम्रुद की स्थिति समेत और भी कई अन्य फैक्टर्स होते हैं. इन सभी चीजों का ध्यान रखते हुए नासा और स्पेसएक्स, क्रू-9 के मेंबर्स की वापसी के समय और अंतिम स्थान का चुनाव करेंगे.

Crew-9 वापसी लाइव कब और कहां देखें?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि नासा और स्पेसएक्स क्रू-9 के पृथ्वी पर लौटने की लाइव स्ट्रीमिंग भी पूरी दुनिया को दिखाने वाला है. इस लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत मंगलवार (18 मार्च) की सुबह 8:15AM IST या सोमवार (17 मार्च) की रात 10:45PM EDT से होगी. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग NASA+ (पुराना नाम NASA TV) पर उपलब्ध होगी. यह एजेंसी का फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है. इसे सभी लोग plus.nasa.gov पर देख सकते हैं।

इसके अलावा नासा का प्रोग्रामिंग उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे X, Facebook, Youtube और Twitch पर भी उपलब्ध है. लोग थर्ड पार्टी सर्विस जैसे Roku, Hulu, DirectTV, DISH Network, Google Fiber, Amazon Fire TV, और Apple TV भी NASA का प्रोग्रामिंग भी दिखाती हैं, लेकिन इन सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत पड़ेगी.

भारतीय समयानुसार Crew-9 वापसी इवेंट की डिटेल्स

तारीख समय (IST) घटना
मंगलवार, 18 मार्च सुबह 8:15 हैच बंद करने की कवरेज NASA+ पर शुरू होगी
मंगलवार, 18 मार्च सुबह 10:15 अनडॉकिंग कवरेज NASA+ पर शुरू होगी
मंगलवार, 18 मार्च सुबह 10:35 अनडॉकिंग
मंगलवार, 18 मार्च निरंतर कवरेज (केवल ऑडियो) अनडॉकिंग कवरेज समाप्त होने के बाद, NASA केवल ऑडियो कवरेज पर स्विच करेगा।
मंगलवार, 18 मार्च - स्प्लैशडाउन साइटों पर मौसम की स्थिति के अनुसार, निरंतर कवरेज डीऑर्बिट बर्न शुरू होने से पहले फिर से शुरू होगी।
बुधवार, 19 मार्च सुबह 2:15 वापसी कवरेज NASA+ पर शुरू होगी
बुधवार, 19 मार्च सुबह 2:41 (अनुमानित) डीऑर्बिट बर्न (समय अनुमानित है)
बुधवार, 19 मार्च सुबह 3:27 (अनुमानित) स्प्लैशडाउन (समय अनुमानित है)
बुधवार, 19 मार्च सुबह 5:00

NASA+ पर पृथ्वी पर वापसी से जुड़ी मीडिया कॉन्फ्रेंस में निम्नलिखित प्रतिभागी होंगे:

  • जोएल मोंटालबानो, डिप्टी एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर, NASA का स्पेस ऑपरेशंस मिशन निदेशालय
  • स्टीव स्टिच, मैनेजर, NASA का कमर्शियल क्रू प्रोग्राम
  • जेफ अरेंड, मैनेजर, सिस्टम्स इंजीनियरिंग और इंटीग्रेशन, NASA का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, NASA का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन कार्यालय
  • सारा वाकर, डायरेक्टर, ड्रैगन मिशन मैनेजमेंट, SpaceX

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/learn-how-sunita-williams-returning-to-earth-after-9-months/article-14347

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.