प्रधानमंत्री मोदी पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, पूछा- “हर महिला के पति क्यों बनते हैं?”

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर दिए गए बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय 'नबन्ना' से जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री ऐसे बोल रहे हैं जैसे वे हर महिला के पति हों। पहले वे खुद अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते?”

सीएम ममता बनर्जी का यह बयान पीएम मोदी की अलीपुरद्वार में हुई रैली के बाद आया, जहां प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद पर भारत की कार्रवाई को रेखांकित किया था।

"ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी नहीं करना चाहती, लेकिन..."

अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा, "सिंदूर हर महिला के सम्मान से जुड़ा है, यह एक पवित्र परंपरा है जिसे महिलाएं अपने पति के लिए लगाती हैं। मैं इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री की भाषा ने मुझे ऐसा करने पर मजबूर किया।"

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार सिंदूर का राजनीतिकरण कर रही है। “मोदी सरकार हर घर तक सिंदूर पहुंचाने की बात कर रही है, पर क्या अब वे ‘ऑपरेशन बंगाल’ भी चलाएंगे?”

सीधी बहस की चुनौती और मीडिया पर आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को सीधी बहस की चुनौती देते हुए कहा, “मैं बिना स्क्रिप्ट बहस के लिए तैयार हूं। आप चाहें तो टेलीप्रॉम्प्टर लेकर आ सकते हैं, लेकिन सवालों के जवाब तुरंत देने होंगे।” उन्होंने केंद्र सरकार पर मीडिया को नियंत्रित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि “फेक न्यूज़ के ज़रिए बंगाल की छवि खराब की जा रही है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद क्या अब ‘ऑपरेशन बंगाल’?

मुख्यमंत्री ने पूछा, “क्या पीएम मोदी अब 'ऑपरेशन सिंदूर' की तर्ज पर 'ऑपरेशन बंगाल' भी चलाएंगे?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले से ही राज्य में तृणमूल सरकार को गिराने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह बयान उस वक्त आया जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रैली में 'ऑपरेशन बांग्ला' का उल्लेख करते हुए ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही थी।

9 जून से घर-घर सिंदूर अभियान

सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार 9 जून से “घर-घर सिंदूर” अभियान की शुरुआत करेगी। इस दिन पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा नेताओं के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य मोदी 3.0 की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना है। इसके तहत महिलाओं को सिंदूर और प्रधानमंत्री के संदेश से युक्त पैम्फलेट भेंट किए जाएंगे।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय वायुसेना द्वारा 7 मई को रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में की गई एक बड़ी कार्रवाई थी। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 24 मिसाइलें दागी गईं। इस ऑपरेशन में आतंकी मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य समेत 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

प्रधानमंत्री मोदी पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, पूछा- “हर महिला के पति क्यों बनते हैं?”

Jagran Desk

सीएम ममता बनर्जी का यह बयान पीएम मोदी की अलीपुरद्वार में हुई रैली के बाद आया, जहां प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद पर भारत की कार्रवाई को रेखांकित किया था।

"ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी नहीं करना चाहती, लेकिन..."

अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा, "सिंदूर हर महिला के सम्मान से जुड़ा है, यह एक पवित्र परंपरा है जिसे महिलाएं अपने पति के लिए लगाती हैं। मैं इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री की भाषा ने मुझे ऐसा करने पर मजबूर किया।"

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार सिंदूर का राजनीतिकरण कर रही है। “मोदी सरकार हर घर तक सिंदूर पहुंचाने की बात कर रही है, पर क्या अब वे ‘ऑपरेशन बंगाल’ भी चलाएंगे?”

सीधी बहस की चुनौती और मीडिया पर आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को सीधी बहस की चुनौती देते हुए कहा, “मैं बिना स्क्रिप्ट बहस के लिए तैयार हूं। आप चाहें तो टेलीप्रॉम्प्टर लेकर आ सकते हैं, लेकिन सवालों के जवाब तुरंत देने होंगे।” उन्होंने केंद्र सरकार पर मीडिया को नियंत्रित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि “फेक न्यूज़ के ज़रिए बंगाल की छवि खराब की जा रही है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद क्या अब ‘ऑपरेशन बंगाल’?

मुख्यमंत्री ने पूछा, “क्या पीएम मोदी अब 'ऑपरेशन सिंदूर' की तर्ज पर 'ऑपरेशन बंगाल' भी चलाएंगे?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले से ही राज्य में तृणमूल सरकार को गिराने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह बयान उस वक्त आया जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने रैली में 'ऑपरेशन बांग्ला' का उल्लेख करते हुए ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही थी।

9 जून से घर-घर सिंदूर अभियान

सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार 9 जून से “घर-घर सिंदूर” अभियान की शुरुआत करेगी। इस दिन पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा नेताओं के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य मोदी 3.0 की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना है। इसके तहत महिलाओं को सिंदूर और प्रधानमंत्री के संदेश से युक्त पैम्फलेट भेंट किए जाएंगे।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय वायुसेना द्वारा 7 मई को रात 1:05 बजे पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में की गई एक बड़ी कार्रवाई थी। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 24 मिसाइलें दागी गईं। इस ऑपरेशन में आतंकी मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य समेत 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/mamata-banerjees-controversial-statement-on-prime-minister-modi-asked-why/article-22598

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.