किसान आंदोलन : इधर बैठक उधर हिरासत, सरवन समेत कई किसान नेता उठाए गए

JAGRAN DESK

किसान आंदोलन 2.0 को लीड कर रहे बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों को इस बात की आशंका है कि पंजाब पुलिस शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर जारी आंदोलन को हटाकर करीब एक साल से बंद पड़े बॉर्डरों को जबरन खुलवा सकती है. दूसरी ओर किसान नेताओं ने किसानों से बड़ी संख्या में दोनों बॉर्डरों पर पहुंचने की अपील जारी की है. हिरासत में लिए जाने से पहले केंद्र और किसानों के बीच 4 घंटे की बैठक हुई थी.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों के साथ बातचीत करके वापस आंदोलन स्थल लौट रहे किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सरवन सिंह पंढेर, सुखविंदर कौर, अभिमन्यु कोहाड़, जगजीत सिंह डल्लेवाल, मनजीत राय, काका सिंह कोटड़ा समेत किसान आंदोलन 2.0 को लीड कर रहे कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है.

पंजाब पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर समेत कई लोगों को जीरकपुर में हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में महिला किसान नेता सुखविंदर कौर भी शामिल हैं.

शंभू और खन्नौरी बॉर्डर खुलवाने की संभावना

किसान आंदोलन 2.0 को लीड कर रहे बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों को इस बात की आशंका है कि पंजाब पुलिस शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर जारी आंदोलन को हटाकर करीब एक साल से बंद पड़े बॉर्डरों को जबरन खुलवा सकती है.

हिरासत में लिए जाने के बीच किसान नेताओं ने किसानों से बड़ी संख्या में दोनों बॉर्डरों पर पहुंचने की अपील जारी की है.

इससे पहले चंडीगढ़ में किसानों और एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच आज बुधवार को बैठक बुलाई गई. यह बैठक करीब 4 घंटे तक चली. बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक बेहद ही सौहार्दपूर्ण तरीके से हुई है. 4 मई को अगले दौर की बैठक होगी.

4 मई को होगी अगली बैठक

बैठक में मौजूद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से कहा है कि MSP लागू करने की बातचीत को आगे बढ़ाने से पहले वो इस मामले से सीधे तौर पर जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स जिसमें कंज्यूमर, व्यापारी, आढ़ती और अन्य वर्गों के लोग हैं उनके साथ रायशुमारी करेंगे. उसके बाद 4 मई को चंडीगढ़ में ही अगले दौर की बातचीत की जाएगी.

इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खन्नौरी और शंभू बॉर्डर पर पुलिस के जमावड़े को लेकर कहा कि अब तक किसानों पर किसी भी तरह के पुलिस एक्शन की कोई तैयारी नहीं है.

माना जा रहा है कि आज की बैठक में किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत कई अन्य मांगों पर चर्चा की गई.

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल

बैठक के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी के अलावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज करीब 12 बजे सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान पहुंच गए. पंजाब सरकार की ओर से राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्यिां भी बैठक में शामिल हुए.

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में शामिल होगा. ये दोनों किसान संगठन आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं.

किसानों और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच पिछली बैठक 22 फरवरी को यहां हुई थी. बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए थे.

किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, कर्ज माफी, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन के साथ-साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने, किसानों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने, यूपी में 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

किसान आंदोलन : इधर बैठक उधर हिरासत, सरवन समेत कई किसान नेता उठाए गए

JAGRAN DESK

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों के साथ बातचीत करके वापस आंदोलन स्थल लौट रहे किसान नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सरवन सिंह पंढेर, सुखविंदर कौर, अभिमन्यु कोहाड़, जगजीत सिंह डल्लेवाल, मनजीत राय, काका सिंह कोटड़ा समेत किसान आंदोलन 2.0 को लीड कर रहे कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है.

पंजाब पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर समेत कई लोगों को जीरकपुर में हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में महिला किसान नेता सुखविंदर कौर भी शामिल हैं.

शंभू और खन्नौरी बॉर्डर खुलवाने की संभावना

किसान आंदोलन 2.0 को लीड कर रहे बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों को इस बात की आशंका है कि पंजाब पुलिस शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर जारी आंदोलन को हटाकर करीब एक साल से बंद पड़े बॉर्डरों को जबरन खुलवा सकती है.

हिरासत में लिए जाने के बीच किसान नेताओं ने किसानों से बड़ी संख्या में दोनों बॉर्डरों पर पहुंचने की अपील जारी की है.

इससे पहले चंडीगढ़ में किसानों और एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच आज बुधवार को बैठक बुलाई गई. यह बैठक करीब 4 घंटे तक चली. बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक बेहद ही सौहार्दपूर्ण तरीके से हुई है. 4 मई को अगले दौर की बैठक होगी.

4 मई को होगी अगली बैठक

बैठक में मौजूद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से कहा है कि MSP लागू करने की बातचीत को आगे बढ़ाने से पहले वो इस मामले से सीधे तौर पर जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स जिसमें कंज्यूमर, व्यापारी, आढ़ती और अन्य वर्गों के लोग हैं उनके साथ रायशुमारी करेंगे. उसके बाद 4 मई को चंडीगढ़ में ही अगले दौर की बातचीत की जाएगी.

इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खन्नौरी और शंभू बॉर्डर पर पुलिस के जमावड़े को लेकर कहा कि अब तक किसानों पर किसी भी तरह के पुलिस एक्शन की कोई तैयारी नहीं है.

माना जा रहा है कि आज की बैठक में किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत कई अन्य मांगों पर चर्चा की गई.

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल

बैठक के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी के अलावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज करीब 12 बजे सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान पहुंच गए. पंजाब सरकार की ओर से राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्यिां भी बैठक में शामिल हुए.

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में शामिल होगा. ये दोनों किसान संगठन आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं.

किसानों और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच पिछली बैठक 22 फरवरी को यहां हुई थी. बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए थे.

किसान एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के अलावा, कर्ज माफी, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन के साथ-साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने, किसानों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने, यूपी में 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/many-farmer-leaders-were-raised-including-detained-saravan-the-meeting/article-14613

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.