ईद की नमाज को लेकर बवाल: मेरठ में झड़प, कई लोग घायल, मुरादाबाद-सहारनपुर में भी तनाव

JAGRAN DESK

ईद के मौके पर नमाज के दौरान यूपी के कई जिलों में बवाल हो गया। मेरठ में जहां एक ही समुदाय के दो लोग आपस में भिड़ गए, वहीं मुरादाबाद और सहारनपुर में भी तनाव की खबरें सामने आई हैं।

ईद के मौके पर आज सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं यूपी में कई जगहों में मारपीट से उपजे तनाव की खबरें भी सामने आई हैं। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद गोली चली जिससे एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी है।। बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद पथराव और मारपीट हुई और गोली भी चली। इस बवाल में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकिदोनों पक्षों में से अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नही दी है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। जानी एस ओ के मुताबिक आज सुबह यह घटना हुई है, तहरीर मिलने पर.कार्रवाई होगी।

वहीं, हापुड़ में ईद की नमाज के दौरान पुलिस और नमाजियों के बीच जमकर बहस हुई। ईदगाह में जगह भरने के बाद पुलिस ने नमाजियों को रोका था, रोकने से नमाजी नाराज हो गए थे। बाद में पुलिस के समझाने पर नमाजी वापस लौटे। इसकी वजह ये थी कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की थी। कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड का मामला है।

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी। मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुल‍िस और अकीकतमंद आमने-सामने आ गए।

मुरादाबाद पुलिस ने सड़क से लेकर गलियों में खुद अनाउंसमेंट करके नमाजियों को ईदगाह में नमाज पढ़ने के बुलाया। इतना ही नहीं एक पुलिस अधिकारी हाथ में माइक लेकर ये बोल रहे थे कि जल्दी जल्दी आ जाएं नमाज शुरू होने में केवल इतने मिनट शेष रह गए इसके बाद दूसरी शिफ्ट में नमाज कराई जाएगी। ये बात वो खुद बोल रहे थे और वहां मौजूद वालंटियरों से भी लोगों को बुलाने की बात बोल रहे थे। पुलिस अधिकारी द्वारा किए जा रहे एनाउंसमेंट को सुनकर नमाजी भी गलियों में से ईदगाह की तरफ भागते नजर आए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ईद की नमाज को लेकर बवाल: मेरठ में झड़प, कई लोग घायल, मुरादाबाद-सहारनपुर में भी तनाव

JAGRAN DESK

ईद के मौके पर आज सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं यूपी में कई जगहों में मारपीट से उपजे तनाव की खबरें भी सामने आई हैं। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद गोली चली जिससे एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी है।। बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद पथराव और मारपीट हुई और गोली भी चली। इस बवाल में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकिदोनों पक्षों में से अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नही दी है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। जानी एस ओ के मुताबिक आज सुबह यह घटना हुई है, तहरीर मिलने पर.कार्रवाई होगी।

वहीं, हापुड़ में ईद की नमाज के दौरान पुलिस और नमाजियों के बीच जमकर बहस हुई। ईदगाह में जगह भरने के बाद पुलिस ने नमाजियों को रोका था, रोकने से नमाजी नाराज हो गए थे। बाद में पुलिस के समझाने पर नमाजी वापस लौटे। इसकी वजह ये थी कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की थी। कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड का मामला है।

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी। मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुल‍िस और अकीकतमंद आमने-सामने आ गए।

मुरादाबाद पुलिस ने सड़क से लेकर गलियों में खुद अनाउंसमेंट करके नमाजियों को ईदगाह में नमाज पढ़ने के बुलाया। इतना ही नहीं एक पुलिस अधिकारी हाथ में माइक लेकर ये बोल रहे थे कि जल्दी जल्दी आ जाएं नमाज शुरू होने में केवल इतने मिनट शेष रह गए इसके बाद दूसरी शिफ्ट में नमाज कराई जाएगी। ये बात वो खुद बोल रहे थे और वहां मौजूद वालंटियरों से भी लोगों को बुलाने की बात बोल रहे थे। पुलिस अधिकारी द्वारा किए जा रहे एनाउंसमेंट को सुनकर नमाजी भी गलियों में से ईदगाह की तरफ भागते नजर आए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/many-people-clashed-in-meerut-over-eid-prayers/article-16130

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.