1 जून से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े कई नियम: PF, UPI, क्रेडिट कार्ड, LPG – जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Business News

जून का महीना कई आर्थिक बदलावों के साथ दस्तक दे रहा है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं।

1 जून 2025 से प्रोविडेंट फंड (PF), यूपीआई (UPI), क्रेडिट कार्ड, एफडी, गैस सिलेंडर और म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव लागू हो रहे हैं। इनमें से कुछ नियम आपकी सुविधा बढ़ाएंगे, तो कुछ में अतिरिक्त शुल्क और चार्जेस की मार भी पड़ सकती है।

आइए जानिए वो 8 बड़े बदलाव, जो 1 जून से आपकी जिंदगी और खर्चों पर असर डालेंगे।

EPFO 3.0: ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF

सरकार जून में EPFO का एडवांस वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत अब ATM और UPI के जरिए भी PF निकालना संभव होगा। इससे 9 करोड़ से अधिक खाताधारकों को त्वरित लाभ मिलेगा और क्लेम की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

UPI पेमेंट में अब दिखेगा असली अकाउंट होल्डर का नाम

NPCI ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत UPI ट्रांजैक्शन करते समय यूजर को केवल ‘अल्टीमेट बेनिफिशियरी’ यानी प्राप्तकर्ता का असली नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। सभी ऐप्स को यह बदलाव 30 जून तक लागू करना अनिवार्य होगा।

क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा अलर्ट

कोटक महिंद्रा बैंक ने ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% का बाउंस चार्ज लागू करने की घोषणा की है, जो न्यूनतम ₹450 और अधिकतम ₹5000 तक हो सकता है। साथ ही क्रेडिट कार्ड पर मासिक फाइनेंस चार्ज को 3.5% से बढ़ाकर 3.75% (सालाना 45%) किया जा सकता है।

FD की ब्याज दरों में गिरावट की आशंका

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। जैसे कि सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है। अन्य बैंक भी इसी राह पर चल सकते हैं।

LPG सिलेंडर के दाम में संभावित बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन होता है। जून की शुरुआत में भी इसमें बदलाव संभव है। मई में घरेलू गैस की कीमत स्थिर रही थी जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर में ₹17 की कटौती हुई थी।

CNG, PNG और ATF की दरों में भी संशोधन संभव

1 जून को CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। मई में ATF की दरें घटाई गई थीं और जून में भी इसमें कमी की उम्मीद जताई जा रही है।

म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम

SEBI के नए नियम के अनुसार, 1 जून से ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए

  • ऑफलाइन निवेश का समय: दोपहर 3 बजे तक

  • ऑनलाइन निवेश का समय: शाम 7 बजे तक
    इसके बाद के ऑर्डर अगले कार्य दिवस में माने जाएंगे।

आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा खत्म होने वाली

UIDAI ने 14 जून 2025 तक आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा दी है। इसके बाद आपको किसी भी अपडेट के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा। यदि आपने अब तक अपने आधार में नाम, पता या जन्मतिथि अपडेट नहीं करवाई है, तो यह काम समय रहते करा लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

1 जून से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े कई नियम: PF, UPI, क्रेडिट कार्ड, LPG – जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Business News

1 जून 2025 से प्रोविडेंट फंड (PF), यूपीआई (UPI), क्रेडिट कार्ड, एफडी, गैस सिलेंडर और म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव लागू हो रहे हैं। इनमें से कुछ नियम आपकी सुविधा बढ़ाएंगे, तो कुछ में अतिरिक्त शुल्क और चार्जेस की मार भी पड़ सकती है।

आइए जानिए वो 8 बड़े बदलाव, जो 1 जून से आपकी जिंदगी और खर्चों पर असर डालेंगे।

EPFO 3.0: ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF

सरकार जून में EPFO का एडवांस वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रही है। इसके तहत अब ATM और UPI के जरिए भी PF निकालना संभव होगा। इससे 9 करोड़ से अधिक खाताधारकों को त्वरित लाभ मिलेगा और क्लेम की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

UPI पेमेंट में अब दिखेगा असली अकाउंट होल्डर का नाम

NPCI ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत UPI ट्रांजैक्शन करते समय यूजर को केवल ‘अल्टीमेट बेनिफिशियरी’ यानी प्राप्तकर्ता का असली नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। सभी ऐप्स को यह बदलाव 30 जून तक लागू करना अनिवार्य होगा।

क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ा अलर्ट

कोटक महिंद्रा बैंक ने ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% का बाउंस चार्ज लागू करने की घोषणा की है, जो न्यूनतम ₹450 और अधिकतम ₹5000 तक हो सकता है। साथ ही क्रेडिट कार्ड पर मासिक फाइनेंस चार्ज को 3.5% से बढ़ाकर 3.75% (सालाना 45%) किया जा सकता है।

FD की ब्याज दरों में गिरावट की आशंका

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव करना शुरू कर दिया है। जैसे कि सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है। अन्य बैंक भी इसी राह पर चल सकते हैं।

LPG सिलेंडर के दाम में संभावित बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन होता है। जून की शुरुआत में भी इसमें बदलाव संभव है। मई में घरेलू गैस की कीमत स्थिर रही थी जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर में ₹17 की कटौती हुई थी।

CNG, PNG और ATF की दरों में भी संशोधन संभव

1 जून को CNG, PNG और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। मई में ATF की दरें घटाई गई थीं और जून में भी इसमें कमी की उम्मीद जताई जा रही है।

म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम

SEBI के नए नियम के अनुसार, 1 जून से ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए

  • ऑफलाइन निवेश का समय: दोपहर 3 बजे तक

  • ऑनलाइन निवेश का समय: शाम 7 बजे तक
    इसके बाद के ऑर्डर अगले कार्य दिवस में माने जाएंगे।

आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा खत्म होने वाली

UIDAI ने 14 जून 2025 तक आधार अपडेट की मुफ्त सुविधा दी है। इसके बाद आपको किसी भी अपडेट के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा। यदि आपने अब तक अपने आधार में नाम, पता या जन्मतिथि अपडेट नहीं करवाई है, तो यह काम समय रहते करा लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/many-rules-related-to-money-will-be-changed-from-june/article-22845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.