औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में बड़ा बवाल, 2 गुटों में पत्थरबाजी; कई गाड़ियां तोड़ी

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस विवाद की आंच नागपुर जिले में पहुंच गई है. नागपुर में सोमवार शाम दो गुटों में इसी को लेकर हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान आगजनी और पत्थरबाजी की गई. फिलहाल पुलिस हालात को संभालने की कोशिश कर रही है.

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार को दो गृटों में हिंसक झड़प हो गई. नागपुर के महाल इलाके में शाम के समय औरंगजेब की कब्र को लेकर ये दोनों गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों गुटों में पत्थरबाजी और आगजनी होने लगी. पत्थरबाजी की सूचना पर आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने हालात को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस दौरान दोनों गुटों की पत्थरबाजी और आगजानी में कई गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गईं. फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

बता दें कि सोमवार शाम सात बजे से 7:30 बजे के बीच शिवाजी चौक के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे. ये लोग दोपहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन से नाराज थे. जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, वहां मौजूद एक अन्य समूह ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया.

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

पुलिस ने पहुंचकर दोनों विरोध प्रदर्शन कर रहे समूहों को अलग किया और शिवाजी चौक से चित्निस पार्क की ओर खदेड़ दिया. हालांकि चित्निस पार्क से आगे, भालदार पुरा इलाके से पुलिस पर भारी मात्रा में पत्थरबाजी की गई. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, लेकिन लगातार हो रही पत्थरबाजी के चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. सूत्रों के अनुसार, पत्थरबाजी के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शांति की अपील की

नागपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘X’ पर ट्वीट कर लोगों से शांति की अपील की. नितिन गडकरी ने लिखा कि, “नागपुर शांति और सद्भाव के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध शहर है. इस शहर में जाति, पंथ या धर्म के आधार पर कोई विवाद या लड़ाई नहीं होती.” वहीं नितिन गडकरी ने नागपुर निवासियों से शांत रहने और स्थिति को संभालने में जिला पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

बता दें कि बवाल के बाद पुलिस जब समझाने पहुंची तो दोनों गुट आक्रोशित हो गए. पत्थरबाजी और आगजनी करने लगे. सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में आग लगी दी. साथ ही साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. पत्थरबाजी के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल हालात को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा जा रहा है.

DCP नागपुर अर्चित चांडक ने दी जानकारी

डीसीपी नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, “यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. स्थिति अभी नियंत्रण में है. यहां हमारी फोर्स मजबूत है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें. साथ ही जो पत्थरबाजी कर रहे हैं, वो पत्थरबाजी बंद कर दें. पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. कुछ वाहनों में आग लगा दी गई थी, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई. पत्थरबाजी के दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए, मुझे भी पैर में थोड़ी चोट लगी है, लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

औरंगजेब की कब्र को लेकर नागपुर में बड़ा बवाल, 2 गुटों में पत्थरबाजी; कई गाड़ियां तोड़ी

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार को दो गृटों में हिंसक झड़प हो गई. नागपुर के महाल इलाके में शाम के समय औरंगजेब की कब्र को लेकर ये दोनों गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों गुटों में पत्थरबाजी और आगजनी होने लगी. पत्थरबाजी की सूचना पर आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने हालात को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस दौरान दोनों गुटों की पत्थरबाजी और आगजानी में कई गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गईं. फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

बता दें कि सोमवार शाम सात बजे से 7:30 बजे के बीच शिवाजी चौक के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे. ये लोग दोपहर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन से नाराज थे. जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, वहां मौजूद एक अन्य समूह ने भी नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया.

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

पुलिस ने पहुंचकर दोनों विरोध प्रदर्शन कर रहे समूहों को अलग किया और शिवाजी चौक से चित्निस पार्क की ओर खदेड़ दिया. हालांकि चित्निस पार्क से आगे, भालदार पुरा इलाके से पुलिस पर भारी मात्रा में पत्थरबाजी की गई. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, लेकिन लगातार हो रही पत्थरबाजी के चलते पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. सूत्रों के अनुसार, पत्थरबाजी के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शांति की अपील की

नागपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘X’ पर ट्वीट कर लोगों से शांति की अपील की. नितिन गडकरी ने लिखा कि, “नागपुर शांति और सद्भाव के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध शहर है. इस शहर में जाति, पंथ या धर्म के आधार पर कोई विवाद या लड़ाई नहीं होती.” वहीं नितिन गडकरी ने नागपुर निवासियों से शांत रहने और स्थिति को संभालने में जिला पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

बता दें कि बवाल के बाद पुलिस जब समझाने पहुंची तो दोनों गुट आक्रोशित हो गए. पत्थरबाजी और आगजनी करने लगे. सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में आग लगी दी. साथ ही साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. पत्थरबाजी के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल हालात को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा जा रहा है.

DCP नागपुर अर्चित चांडक ने दी जानकारी

डीसीपी नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, “यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. स्थिति अभी नियंत्रण में है. यहां हमारी फोर्स मजबूत है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें. साथ ही जो पत्थरबाजी कर रहे हैं, वो पत्थरबाजी बंद कर दें. पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. कुछ वाहनों में आग लगा दी गई थी, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई. पत्थरबाजी के दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए, मुझे भी पैर में थोड़ी चोट लगी है, लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/many-vehicles-broke-many-vehicles-in-2-groups-in-nagpur/article-14370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.