मार्क कार्नी ने ली कनाडा के 24वें पीएम की शपथ, क्या भारत और यूएस से बिगड़े रिश्ते सुधारने में होंगे कामयाब?

JAGRAN DESK

मार्क कार्नी कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने शुक्रवार को अपने पद की शपथ ली. उन्होंने कनाडा में विवादित रहे जस्टिन ट्रूडो को पीएम पद से रिप्लेस किया है.

पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी नेकनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली. वे अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुरू किए गए व्यापार युद्ध, विलय के खतरे और संभावित आम चुनाव के बीच अपने देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. कार्नी (59) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली, जिन्होंने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे. 

कनाडा में अगले कुछ हफ्तों में होंगे आम चुनाव

उम्मीद जताई जा रही है कि कार्नी आने वाले दिनों या हफ्तों में आम चुनाव की घोषणा कर सकते हैं. इस साल चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी की हार की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ट्रंप ने शुल्क के रूप में ‘आर्थिक युद्ध’ की घोषणा कर दी. साथ ही पूरे देश को 51वें राज्य के रूप में अमेरिका में मिलाने की चेतावनी दी. अब इन बदले समीकरण के चलते लिबरल पार्टी को चुनाव में बढ़त मिलने के दावे किए जा रहे हैं. ट्रंप ने कनाडा के इस्पात और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है.

अनुभवी बैंकर रहे हैं मार्क कार्नी

मार्क कार्नी को फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर के एक अनुभवी प्रोफेशनल के रूप में जाना जाता है. वे 2008 से बैंक ऑफ कनाडा के प्रमुख रहे. उस वक्त दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही थी लेकिन कार्नी ने अपनी सूझबूझ से देश की इकोनॉमी को डूबने से बचा लिया. इसके बाद वर्ष 2013 में वे बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख बने. यह उपलब्धि पाने वाले पहले गैर-ब्रिटिश थे. उन्होंने नई जिम्मेदारी निभाते हुए ब्रिटेन को ब्रेग्जिट के प्रभावों से बचाने में अहम भूमिका निभाई. 

कई चुनौतियों का करना होगा सामना

अब कनाडा का नया प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें कई चुनौतियों से जूझना होगा. इनमें सबसे बड़ी चुनौती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तालमेल बिठाना होगा. हालांकि फिलहाल उन्होंने अमेरिकी वर्चस्ववाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाया है लेकिन वे यूएस की अहमियत को जानते हुए उसके साथ संबंध सुधारने की कोशिश भी करते रहेंगे. 

सूत्रों के मुताबिक, वे जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे. उनकी कैबिनेट में करीब 15-20 मंत्री होने की संभावना है. जबकि अभी पीएम समेत 37 मंत्री सरकार में हैं. इसका मतलब ये हुआ कि मंत्रिमंडल की संख्या आधी घट जाएगी. अपने कार्यकाल में उन्हें अमेरिका के साथ ही भारत से बिगड़े रिश्तों को भी सुधारने की पहल करनी होगी, जिन्हें निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो ने रसातल में पहुंचा दिया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मार्क कार्नी ने ली कनाडा के 24वें पीएम की शपथ, क्या भारत और यूएस से बिगड़े रिश्ते सुधारने में होंगे कामयाब?

JAGRAN DESK

पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी नेकनाडा के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली. वे अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से शुरू किए गए व्यापार युद्ध, विलय के खतरे और संभावित आम चुनाव के बीच अपने देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे. कार्नी (59) ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह ली, जिन्होंने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी. लिबरल पार्टी द्वारा नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो सत्ता में बने रहे. 

कनाडा में अगले कुछ हफ्तों में होंगे आम चुनाव

उम्मीद जताई जा रही है कि कार्नी आने वाले दिनों या हफ्तों में आम चुनाव की घोषणा कर सकते हैं. इस साल चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी की हार की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ट्रंप ने शुल्क के रूप में ‘आर्थिक युद्ध’ की घोषणा कर दी. साथ ही पूरे देश को 51वें राज्य के रूप में अमेरिका में मिलाने की चेतावनी दी. अब इन बदले समीकरण के चलते लिबरल पार्टी को चुनाव में बढ़त मिलने के दावे किए जा रहे हैं. ट्रंप ने कनाडा के इस्पात और एल्युमीनियम पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है.

अनुभवी बैंकर रहे हैं मार्क कार्नी

मार्क कार्नी को फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर के एक अनुभवी प्रोफेशनल के रूप में जाना जाता है. वे 2008 से बैंक ऑफ कनाडा के प्रमुख रहे. उस वक्त दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही थी लेकिन कार्नी ने अपनी सूझबूझ से देश की इकोनॉमी को डूबने से बचा लिया. इसके बाद वर्ष 2013 में वे बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख बने. यह उपलब्धि पाने वाले पहले गैर-ब्रिटिश थे. उन्होंने नई जिम्मेदारी निभाते हुए ब्रिटेन को ब्रेग्जिट के प्रभावों से बचाने में अहम भूमिका निभाई. 

कई चुनौतियों का करना होगा सामना

अब कनाडा का नया प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें कई चुनौतियों से जूझना होगा. इनमें सबसे बड़ी चुनौती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तालमेल बिठाना होगा. हालांकि फिलहाल उन्होंने अमेरिकी वर्चस्ववाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाया है लेकिन वे यूएस की अहमियत को जानते हुए उसके साथ संबंध सुधारने की कोशिश भी करते रहेंगे. 

सूत्रों के मुताबिक, वे जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का गठन करेंगे. उनकी कैबिनेट में करीब 15-20 मंत्री होने की संभावना है. जबकि अभी पीएम समेत 37 मंत्री सरकार में हैं. इसका मतलब ये हुआ कि मंत्रिमंडल की संख्या आधी घट जाएगी. अपने कार्यकाल में उन्हें अमेरिका के साथ ही भारत से बिगड़े रिश्तों को भी सुधारने की पहल करनी होगी, जिन्हें निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो ने रसातल में पहुंचा दिया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/mark-carney-took-the-oath-of-the-24th-pm-of/article-13976

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.