- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- जापान में मोदी ने देखी बुलेट ट्रेन, भारतीय ड्राइवरों से भी की मुलाकात
जापान में मोदी ने देखी बुलेट ट्रेन, भारतीय ड्राइवरों से भी की मुलाकात
Jagran Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे, जहां उन्होंने जापान की एडवांस E10 बुलेट ट्रेन का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर कर इसकी तकनीक और सुविधाओं का अनुभव किया।
यात्रा के दौरान मोदी भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी मिले, जो इस समय जापान में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन्हें ईस्टर्न रेलवे जापान द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है और भविष्य में यही ड्राइवर भारत में बुलेट ट्रेन संचालन संभालेंगे।
सेंडाई स्टेशन पर स्थानीय नागरिकों और भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। लोग हाथों में भारत और जापान के झंडे लिए “वेलकम टू जापान, मोदी सैन” के नारे लगा रहे थे।
इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो में 15वें भारत-जापान समिट का आयोजन हुआ था, जिसमें दोनों देशों के बीच करीब 150 समझौते हुए। जापानी प्रधानमंत्री ने अगले 10 वर्षों में भारत में 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।
जापान दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चीन जाएंगे। वहां वे शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में शामिल होंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए