देशभर में मॉनसून का कहर: MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद, अब तक 27 मौतें

Jagran Desk

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से उत्तराखंड और झारखंड में रेड अलर्ट, जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 12 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 17 राज्यों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

राजस्थान में भारी तबाही, 5 की मौत

राजस्थान के 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की जान चली गईसिरोही जिले के कालिंद्री थाना इलाके में एक कार नाले में बह गई, हालांकि ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मानसून अब पूरे राजस्थान को पार करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच चुका है।

हिमाचल में स्कूल बंद, 20 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। राज्य में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यास और जूनी नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन अलर्ट पर है।

उत्तराखंड में बादल फटा, चारधाम यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क है।

ओडिशा में नदियां उफान पर, बाढ़ की आशंका

ओडिशा में बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और आज के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

देश में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश चंडीगढ़ में दर्ज की गई, जहां 119.5 मिलीमीटर बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी आज भारी बारिश के आसार हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

देशभर में मॉनसून का कहर: MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, हिमाचल के 4 जिलों में स्कूल बंद, अब तक 27 मौतें

Jagran Desk

राजस्थान में भारी तबाही, 5 की मौत

राजस्थान के 27 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की जान चली गईसिरोही जिले के कालिंद्री थाना इलाके में एक कार नाले में बह गई, हालांकि ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मानसून अब पूरे राजस्थान को पार करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच चुका है।

हिमाचल में स्कूल बंद, 20 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। राज्य में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यास और जूनी नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन अलर्ट पर है।

उत्तराखंड में बादल फटा, चारधाम यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। प्रशासन तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क है।

ओडिशा में नदियां उफान पर, बाढ़ की आशंका

ओडिशा में बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है और आज के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

देश में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश चंडीगढ़ में दर्ज की गई, जहां 119.5 मिलीमीटर बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी आज भारी बारिश के आसार हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/monsoon-havoc-across-the-country-mp-in-12-states-including/article-26000

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.