म्यांमार भूकंप में अब तक 150 से ज्यादा की मौत, हर तरफ तबाही का मंजर, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

JAGRAN DESK

म्यांमार में शुक्रवार सुबह भीषण तबाही के बाद रात को 11:56 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस बार तीव्रता 4.2 थी. म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप से भारी तबाही हुई है.

  1. म्यांमार और बैंकॉक में शुक्रवार को आए 7.7 की तीव्रता के भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है. इस घटना में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले म्यांमार में ही 144 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं 730 से ज्यादा हालांकि ये आकड़ा और बढ़ सकता है. वहीं थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है.भूकंप का केंद्र म्यामांर की राजधानी नेपिटॉ से क़रीब ढाई सौ किलोमीटर दूर सैगाइंग शहर के पास जम़ीन के क़रीब 10 किलोमीटर नीचे था. 
  2.  सरकारी प्रसारक एमआरटीवी के मुताबिक, राजधानी नेपिटॉ के एक अस्पताल में हुई मौतें भी इसमें शामिल हैं. इस क्षेत्र के बड़े पैमाने पर हताहत होने की संभावना है. यहां के डॉक्टरों ने बताया कि भूकंप से मांडले में एक मस्जिद ढह गई, उस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे. उसी शहर में एक यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में भी आग लग गई. 
  3. अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने आशंका जताई है कि म्यांमार में भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो सकता है.  म्यामांर और बैंकॉक में भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, इसका आधिकारिक आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है. लेकिन कई इमारतों के जमींदोज होते वीडियो सामने आए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नुकसान भी बड़ा ही हुआ है. 
  4.  भूकंप के बाद म्यांमार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. जिसकी वजह से भूकंप से कई इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आ पा रही है. "द ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ़ म्यांमार" नाम के एक सरकारी अखबार के मुताबिक, कई बिल्डिंग्स और पुल गिर गए.
  5. म्यांमार में आए भूकंप का असर 900 किलोमीटर दूर थाइलैंड के बैंकॉक तक में देखा गया, जहां कुछ इमारतें ज़मींदोज़ हो गईं.पुलिस और डॉक्टर्स ने बताया कि बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 43 श्रमिक वहां फंस गए. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फुटेज में देखा जा सकता है कि ये गगनचुंबी इमारत कुछ ही सेकंड में मलबे नें तब्दील हो गई. 
  6. म्यांमार के सैगाईं शहर में इरावड़ी नदी पर बना 91 साल पुराना आवा ब्रिज भूकंप के झटकों से टूट गया. ये पुल ब्रिटिश दौर में बना था. इसके साथ ही राजधानी नेपिटॉ और मांडले शहर की कई ऊंची इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है. सैकड़ों घरों में दरारें आ चुकी हैं.
  7. म्यांमार के जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने बताया कि वहां पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और अन्य देशों से सहायता की अपील की गई है. अन्य देशों या संगठन से मदद के लिए आगे आने की अपील की गई है. 
  8.  थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप के बाद, यहां भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक हेल्पलाइन नंबर +66 618819218  जारी कर सभी भारतीय नागरिकों से आपातकालीन स्थिति में उससे संपर्क करने को कहा.
  9. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूंकप की वजह से पैदा हुई स्थिति पर चिंता जताते हुए दोनों देशों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया था. भारत शनिवार को म्यांमार को करीब 15 टन राहत सामग्री भेजने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, यह सामग्री एक सैन्य परिवहन विमान से भेजी जाएगी. इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, जेनरेटर सेट, कंबल, खाना, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं.
  10. चीन ने भी म्यांमार को इमरजेंसी मानवीय सहायता देने का वादा किया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह  बचाव और राहत कार्यों में पूरी तरह से मदद के लिए तैयार है. बता दें कि चीन और म्यांमार के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं. चीन इस मुश्किल समय में म्यांमार के साथ खड़ा है. अमेरिका ने भी मदद का भरोसा दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

म्यांमार भूकंप में अब तक 150 से ज्यादा की मौत, हर तरफ तबाही का मंजर, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

JAGRAN DESK

  1. म्यांमार और बैंकॉक में शुक्रवार को आए 7.7 की तीव्रता के भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है. इस घटना में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले म्यांमार में ही 144 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं 730 से ज्यादा हालांकि ये आकड़ा और बढ़ सकता है. वहीं थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है.भूकंप का केंद्र म्यामांर की राजधानी नेपिटॉ से क़रीब ढाई सौ किलोमीटर दूर सैगाइंग शहर के पास जम़ीन के क़रीब 10 किलोमीटर नीचे था. 
  2.  सरकारी प्रसारक एमआरटीवी के मुताबिक, राजधानी नेपिटॉ के एक अस्पताल में हुई मौतें भी इसमें शामिल हैं. इस क्षेत्र के बड़े पैमाने पर हताहत होने की संभावना है. यहां के डॉक्टरों ने बताया कि भूकंप से मांडले में एक मस्जिद ढह गई, उस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे. उसी शहर में एक यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में भी आग लग गई. 
  3. अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने आशंका जताई है कि म्यांमार में भूकंप की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो सकता है.  म्यामांर और बैंकॉक में भूकंप से कितना नुकसान हुआ है, इसका आधिकारिक आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है. लेकिन कई इमारतों के जमींदोज होते वीडियो सामने आए हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नुकसान भी बड़ा ही हुआ है. 
  4.  भूकंप के बाद म्यांमार ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. जिसकी वजह से भूकंप से कई इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आ पा रही है. "द ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ़ म्यांमार" नाम के एक सरकारी अखबार के मुताबिक, कई बिल्डिंग्स और पुल गिर गए.
  5. म्यांमार में आए भूकंप का असर 900 किलोमीटर दूर थाइलैंड के बैंकॉक तक में देखा गया, जहां कुछ इमारतें ज़मींदोज़ हो गईं.पुलिस और डॉक्टर्स ने बताया कि बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 43 श्रमिक वहां फंस गए. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फुटेज में देखा जा सकता है कि ये गगनचुंबी इमारत कुछ ही सेकंड में मलबे नें तब्दील हो गई. 
  6. म्यांमार के सैगाईं शहर में इरावड़ी नदी पर बना 91 साल पुराना आवा ब्रिज भूकंप के झटकों से टूट गया. ये पुल ब्रिटिश दौर में बना था. इसके साथ ही राजधानी नेपिटॉ और मांडले शहर की कई ऊंची इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है. सैकड़ों घरों में दरारें आ चुकी हैं.
  7. म्यांमार के जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने बताया कि वहां पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और अन्य देशों से सहायता की अपील की गई है. अन्य देशों या संगठन से मदद के लिए आगे आने की अपील की गई है. 
  8.  थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप के बाद, यहां भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक हेल्पलाइन नंबर +66 618819218  जारी कर सभी भारतीय नागरिकों से आपातकालीन स्थिति में उससे संपर्क करने को कहा.
  9. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूंकप की वजह से पैदा हुई स्थिति पर चिंता जताते हुए दोनों देशों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया था. भारत शनिवार को म्यांमार को करीब 15 टन राहत सामग्री भेजने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, यह सामग्री एक सैन्य परिवहन विमान से भेजी जाएगी. इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, जेनरेटर सेट, कंबल, खाना, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं.
  10. चीन ने भी म्यांमार को इमरजेंसी मानवीय सहायता देने का वादा किया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह  बचाव और राहत कार्यों में पूरी तरह से मदद के लिए तैयार है. बता दें कि चीन और म्यांमार के रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं. चीन इस मुश्किल समय में म्यांमार के साथ खड़ा है. अमेरिका ने भी मदद का भरोसा दिया है.
https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/more-than-150-deaths-in-myanmar-earthquake-so-far-india/article-15834

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.