ओडिशा में चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर छापेमारी, 2 करोड़ से अधिक कैश बरामद

Jagran Desk

ओडिशा के भुवनेश्वर और अंगुल में एक चीफ इंजीनियर के घरों से 2 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती सामान बरामद होने का मामला सामने आया है। राज्य की एंटी करप्शन विंग ने शुक्रवार को इस कर्मचारी के 7 ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की। जांच के दौरान उसकी आय से अधिक संपत्ति रखने का भी खुलासा हुआ है।

विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर में स्थित इंजीनियर के फ्लैट और अंगुल के पैतृक आवास सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के वक्त इंजीनियर ने पुलिस को देखकर अपने फ्लैट की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंक दिए, जिन्हें टीम ने बरामद कर लिया। बरामद कैश की गिनती मशीनों की मदद से की जा रही है, क्योंकि नोटों की संख्या काफी अधिक है।

चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज है। उनके पैतृक घर, भुवनेश्वर स्थित फ्लैट और पुरी के पिपिली क्षेत्र में भी छापेमारी हुई।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भुवनेश्वर के फ्लैट से लगभग 1 करोड़ रुपए कैश और अंगुल स्थित पैतृक आवास से 1.1 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा, लाखों रुपए के सोने के आभूषण और महंगे कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में कुल 26 पुलिस अधिकारी कार्यरत थे, जिनमें आठ DSP, 12 इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल थे। पुलिस ने रिश्तेदारों के घरों पर भी तलाशी ली। छापेमारी के दौरान कैश गिनती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें नोटों के ढेर और गिनती करते अधिकारियों को देखा जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

ओडिशा में चीफ इंजीनियर के 7 ठिकानों पर छापेमारी, 2 करोड़ से अधिक कैश बरामद

Jagran Desk

विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर में स्थित इंजीनियर के फ्लैट और अंगुल के पैतृक आवास सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के वक्त इंजीनियर ने पुलिस को देखकर अपने फ्लैट की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंक दिए, जिन्हें टीम ने बरामद कर लिया। बरामद कैश की गिनती मशीनों की मदद से की जा रही है, क्योंकि नोटों की संख्या काफी अधिक है।

चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज है। उनके पैतृक घर, भुवनेश्वर स्थित फ्लैट और पुरी के पिपिली क्षेत्र में भी छापेमारी हुई।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भुवनेश्वर के फ्लैट से लगभग 1 करोड़ रुपए कैश और अंगुल स्थित पैतृक आवास से 1.1 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा, लाखों रुपए के सोने के आभूषण और महंगे कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में कुल 26 पुलिस अधिकारी कार्यरत थे, जिनमें आठ DSP, 12 इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल थे। पुलिस ने रिश्तेदारों के घरों पर भी तलाशी ली। छापेमारी के दौरान कैश गिनती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें नोटों के ढेर और गिनती करते अधिकारियों को देखा जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/more-than-2-crore-cash-recovered-on-7-locations-of/article-22685

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.