मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज करते ही ध्वस्त किया KKR का रिकॉर्ड, IPL में हासिल कर लिया बड़ा मुकाम

Sports Desk

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम के लिए रयान रिकेल्टन ने जहां अर्धशतक लगाया, तो वहीं अश्विनी कुमार ने चार विकेट हासिल किए हैं।

मुंबई इंडियंस की गाड़ी आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई है। लगातार दो हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में अपनी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैस लिया, जो सही साबित हुआ। केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद मुंबई ने आसानी से इस टारगेट को चेज कर लिया। 

KKR के खिलाफ जीत दर्ज करते ही मुंबई की टीम ने इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के किसी ग्राउंड पर एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में KKR के खिलाफ कुल 10 मैच जीते हैं। इसी के साथ मुंबई ने KKR का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। केकेआर की टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 मैच जीते है। 

रिकेल्टन ने लगाया दमदार अर्धशतक

छोटे टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनकी पारी ने ही मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी थी। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने नॉटआउट रहते हुए 27 रन बनाए। मुंबई ने 12.5 ओवर्स के अंदर ही टारगेट चेज कर लिया। 

अश्विनी कुमार ने हासिल किए चार विकेट

मुंबई इंडियंस के लिए 23 साल के युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने अपने तीन ओवर में 24 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए। इसी के साथ वह आईपीएल डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनके अलावा दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए।

केकेआर के बल्लेबाज रहे फ्लॉप 

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए। उन्होंने 26 रनों का योगदान दिया। उनकी वजह से ही टीम 100 रनों का आंकड़ा पार कर पाई। बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन करने में विफल साबित हुए। रमनदीप सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11 रन और उपकप्तान वेंकटेश अय्यर ने 3 रन बना। केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रन ही बना सकी और 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज करते ही ध्वस्त किया KKR का रिकॉर्ड, IPL में हासिल कर लिया बड़ा मुकाम

Sports Desk

मुंबई इंडियंस की गाड़ी आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई है। लगातार दो हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में अपनी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैस लिया, जो सही साबित हुआ। केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद मुंबई ने आसानी से इस टारगेट को चेज कर लिया। 

KKR के खिलाफ जीत दर्ज करते ही मुंबई की टीम ने इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के किसी ग्राउंड पर एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में KKR के खिलाफ कुल 10 मैच जीते हैं। इसी के साथ मुंबई ने KKR का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। केकेआर की टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 मैच जीते है। 

रिकेल्टन ने लगाया दमदार अर्धशतक

छोटे टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनकी पारी ने ही मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी थी। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने नॉटआउट रहते हुए 27 रन बनाए। मुंबई ने 12.5 ओवर्स के अंदर ही टारगेट चेज कर लिया। 

अश्विनी कुमार ने हासिल किए चार विकेट

मुंबई इंडियंस के लिए 23 साल के युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने अपने तीन ओवर में 24 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए। इसी के साथ वह आईपीएल डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनके अलावा दीपक चाहर ने दो विकेट हासिल किए।

केकेआर के बल्लेबाज रहे फ्लॉप 

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए। उन्होंने 26 रनों का योगदान दिया। उनकी वजह से ही टीम 100 रनों का आंकड़ा पार कर पाई। बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और अच्छा प्रदर्शन करने में विफल साबित हुए। रमनदीप सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11 रन और उपकप्तान वेंकटेश अय्यर ने 3 रन बना। केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रन ही बना सकी और 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/mumbai-indians-demolished-kkrs-record-in-ipl-as-soon-as/article-16180

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.