पाकिस्तान की जफर एक्सप्रेस में 182 बंधक, 20 सैनिकों की हत्या, शहबाज सरकार अलर्ट मोड में

JAGRAN DESK

पाकिस्तानी मीडिया से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक बलूचिस्तान में पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना में अपने फौजियों की मौतों के बाद बलूचिस्तान से तीन बलूच लोगों को उठाया है.

पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने जफर एक्सप्रेस ट्रेन को अगवा कर लिया है. इस ट्रेन में सवार करीब 182 से ज्यादा यात्रियों को बलूच विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है. बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए (BLA) ने 182 लोगों को जान से मार देने की धमकी दी है. इस दौरान बागियों ने पाकिस्तानी सैनिक के 20 सैनिकों को ढेर कर दिया है. बीएलए की मजीद बिग्रेड ने इस ट्रेन को हाईजैक किया है. बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी यात्रियों को बंधक बनाया है. इसका एक वीडियो भी जारी किया गया है.

बलूच लिबरेशन आर्मी की धमकी

बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच  ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी फौज या अन्य किसी सिक्योरिटी फोर्स ने ऑपरेशन शुरू हुआ तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा. जीयंद बलूच ने कहा, बीएलए बलूच लिबरेशन आर्मी ने मशकफ, धादर, बोलन में एक योजनाबद्ध ऑपरेशन कामयाबी से पूरा किया है. जहां हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा है. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने तेजी से ट्रेन पर नियंत्रण कर लिया, सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है.

बीएलए ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर कब्जे वाली सेना (पाकिस्तान सेना) ने किसी भी तरह के सैन्य अभियान का प्रयास किया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. सभी सैकड़ों बंधकों को मार दिया जाएगा, और इस रक्तपात की जिम्मेदारी पूरी तरह से कब्जे वाली सेना (Pakistan Army) पर होगी.

जीयंद बलूच ने कहा, 'ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है. बीएलए की स्पेशल यूनिट्स साथ-साथ काम कर रही हैं. किसी भी सैन्य घुसपैठ का समान रूप से जोरदार जवाब दिया जाएगा. अब तक हम 20 फौजी मार चुके हैं. सैकड़ों यात्री बीएलए की हिरासत में हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी लेती है'.

जफर एक्सप्रेस पर कैसे हुआ ऑपरेशन

बलूच विद्रोहियों ने जिस जफर एक्सप्रेस ट्रेन को अगवा किया है वो क्वेटा से पेशावर जा रही थी. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना ने मोर्चा संभाल लिया है. शहबाज शरीफ की सरकार हरकत में आई है. पाकिस्तानी एजेंसियां एक्टिव हैं. BLA ने हाइजैकिंग की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो जारी किया था वो वायरल हो रहा है. 

अस्पतालों में इमर्जेंसी घोषित

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को रोका. यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. रेलवे कंट्रोलर मुहम्मद काशिफ ने बोलन और सिबी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है. पाकिस्तान के सभी अस्पतालों को अलर्ट में रखा गया है. शिब्बी अस्पताल में इमर्जेंसी घोषित की गई है. बलोच आर्मी में ट्रेन के ड्राइवर को जख्मी कर दिया है. 

100 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया है, जिनमें पाकिस्तानी सेना और अन्य संस्थाओं के सेवारत कर्मी शामिल हैं. बीएलए के प्रवक्ता ने बताया कि ये ऑपरेशन बीएलए की 'फिदाई यूनिट' मजीद ब्रिगेड द्वारा किया जा रहा है, जिसे BLA के विशेष बल एसटीओएस (स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वॉड) और फतेह स्क्वॉड और बीएलए की खुफिया शाखा 'जराब' का समर्थन प्राप्त है. अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

पाकिस्तानी सेना ने फिर अगवा किए तीन बलूच लोग

इस हाईजैकिंग के बाद पाकिस्तानी सेना ने इस बीच बलूचिस्तान में तीन बलूच लोगों को अगवा किया है. पाकिस्तान से आई ये खबर लगातार अपडेट हो रही है.

1948 से आजादी मांग रहे बलूचिस्तान के लोग

1948 से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बलूचिस्तान में शुरू हुई बगावत का प्रतिरोध इन दिनों चरम पर है. बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLA) प्रचंड ताकत के साथ पाकिस्तान की फौज को निशाना बना रही है. एक तरफ जहां बीएलए के हमलों ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार की चिंता बढ़ा दी है. वहीं जूसरी ओर 32 साल की बलूच महिला महरंग बलोच ने पाकिस्तानी सरकार और पाक फौज की नाक में दम कर दिया है. आपको बताते चलें कि महरंग बलोच अंहिसा के साथ आंदोलन को बढ़ाने में विश्वास रखती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/murder-of-20-soldiers-in-pakistans-zafar-express-shahbaz-government/article-13602

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.