मस्क ने ट्रम्प से मांगी माफी, कहा- “पोस्ट में कुछ ज्यादा बोल गया”; राष्ट्रपति बोले थे- हमारा रिश्ता खत्म

Jagran Desk

टेस्ला और X (पूर्व ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से माफी मांग ली है। बुधवार को मस्क ने X पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि उनसे कुछ ज्यादा बोल हो गई थी और ट्रम्प से जुड़ी पुरानी पोस्ट डिलीट कर दी गई हैं। इनमें ट्रम्प को यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन से जोड़ने और उनके महाभियोग की मांग करने वाली टिप्पणियां शामिल थीं।

हाल ही में लॉस एंजिलिस में हुई छापेमारी और अप्रवासी विरोधी नीति पर मस्क ने ट्रम्प की नीतियों का समर्थन किया है।

7 जून को ट्रम्प बोले थे- मस्क से रिश्ता खत्म

7 जून को एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा था कि एलन मस्क से उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। उन्होंने शांत लहजे में कहा:

“हमारे बीच अच्छे रिश्ते थे, और मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं।”

हालांकि ट्रम्प ने मस्क को चेतावनी भी दी थी कि अगर वे डेमोक्रेट्स का साथ देते हैं, तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर मस्क-ट्रम्प आमने-सामने

दोनों के बीच टकराव की असल वजह बना है ट्रम्प समर्थित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’, जो 22 मई को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 1 वोट से पास हुआ। ट्रम्प का दावा है कि यह बिल देशभक्ति से प्रेरित है और अमेरिका को चीन पर निर्भरता से मुक्त करेगा।

लेकिन मस्क इसे बेवजह खर्चों वाला बिल बताते हैं और इसके खिलाफ सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों को अपने पक्ष में कर लिया है ताकि यह बिल सीनेट में पास न हो।

एक-दूसरे पर निजी हमले भी किए

5 जून को ट्रम्प ने मस्क पर तंज कसते हुए कहा था कि जब हमने ईवी मैंडेट में ढील दी, तो मस्क को दिक्कत हुई। उन्होंने कहा—"मैंने मस्क की बहुत मदद की, लेकिन अब वे पीछे हट रहे हैं।"

इसके जवाब में मस्क ने X पर ट्रम्प को "एहसान फरामोश" बताया और कहा कि "अगर मैं न होता तो ट्रम्प पिछला चुनाव हार जाते।" उन्होंने महाभियोग की मांग भी की थी।

बाद में ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर मस्क को "पागल" तक कह दिया और EV सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मस्क ने ट्रम्प से मांगी माफी, कहा- “पोस्ट में कुछ ज्यादा बोल गया”; राष्ट्रपति बोले थे- हमारा रिश्ता खत्म

Jagran Desk

हाल ही में लॉस एंजिलिस में हुई छापेमारी और अप्रवासी विरोधी नीति पर मस्क ने ट्रम्प की नीतियों का समर्थन किया है।

7 जून को ट्रम्प बोले थे- मस्क से रिश्ता खत्म

7 जून को एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा था कि एलन मस्क से उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। उन्होंने शांत लहजे में कहा:

“हमारे बीच अच्छे रिश्ते थे, और मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं।”

हालांकि ट्रम्प ने मस्क को चेतावनी भी दी थी कि अगर वे डेमोक्रेट्स का साथ देते हैं, तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर मस्क-ट्रम्प आमने-सामने

दोनों के बीच टकराव की असल वजह बना है ट्रम्प समर्थित ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’, जो 22 मई को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 1 वोट से पास हुआ। ट्रम्प का दावा है कि यह बिल देशभक्ति से प्रेरित है और अमेरिका को चीन पर निर्भरता से मुक्त करेगा।

लेकिन मस्क इसे बेवजह खर्चों वाला बिल बताते हैं और इसके खिलाफ सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों को अपने पक्ष में कर लिया है ताकि यह बिल सीनेट में पास न हो।

एक-दूसरे पर निजी हमले भी किए

5 जून को ट्रम्प ने मस्क पर तंज कसते हुए कहा था कि जब हमने ईवी मैंडेट में ढील दी, तो मस्क को दिक्कत हुई। उन्होंने कहा—"मैंने मस्क की बहुत मदद की, लेकिन अब वे पीछे हट रहे हैं।"

इसके जवाब में मस्क ने X पर ट्रम्प को "एहसान फरामोश" बताया और कहा कि "अगर मैं न होता तो ट्रम्प पिछला चुनाव हार जाते।" उन्होंने महाभियोग की मांग भी की थी।

बाद में ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर मस्क को "पागल" तक कह दिया और EV सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/musk-apologized-to-trump-the-post-has-spoken-more-in/article-23930

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.