वक्फ बिल को समर्थन देने पर JDU में बगावत, मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी, CM नीतीश को लिखा पत्र

JAGRAN DESK

जदयू के वरिष्ठ नेता मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर पार्टी और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में लिखा है- "मैं निराश हूं कि मैंने अपने जीवन के कई साल पार्टी को दिए।"

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को गुरुवार को लोकसभा से पास कर दिया गया है। इस बिल के पक्ष में 288 सदस्यों और विरोध में 232 सदस्यों ने वोटिंग की है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को दो बड़े दल चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जदयू ने भी वक्फ संशोधन विधेयक को समर्थन दिया है। हालांकि, इस बिल को समर्थन देने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता मोहम्मद कासिम अंसारी नाराज हो गए हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिख कर जदयू के प्राथमिक सदस्य एवं अन्य जिम्मेदारियों से त्याग पत्र दे दिया है।

अब यकीन टुट गया है- मोहम्मद कासिम

मोहम्मद कासिम अंसारी ने सीएम नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र में लिखा- "निवदेन पूर्वक कहना है कि हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानो का अटुट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेकुलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं। लेकिन अब यह यकीन टुट गया है। वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2024 के तअलुक से जदयू के स्टैण्ड से हम जैसे लाखों करोड़ों समर्पित भारतीय मुसलमानों एवं कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है। हम लोग लोकसभा में ललन सिंह ने जिस तेवर और अंदाज से अपना वकतव्य दिया और इस बिल का समर्थन किया उस से काफी मर्माहत हैं।"

वक्फ बिल मुसलमानों के विरूद्ध- मोहम्मद कासिम

मोहम्मद कासिम अंसारी ने पत्र में लिखा- "वक्फ बिल हम भारतीय मुसलमानों के विरूद्ध है। हम किसी भी सुरत में इसे स्वीकार नही कर सकते। यह बिल संविधान की कई मौलिक अधिकारों का हनन करता है। इस बिल के माध्यम से भारतीय मुसलमानों को जलील व रूसवा किया जा रहा है। साथ ही साथ यह बिल पसमांदा विरोधी भी है। जिसका एहसास न आपको है और न आपकी पार्टी को है। मुझे अफसोस हो रहा है कि अपनी जिंदगी के कई वर्ष पार्टी को दिया। अतः मै पार्टी के प्राथमिक सदस्य एवं अन्य जिम्मेदारियों से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

वक्फ बिल को समर्थन देने पर JDU में बगावत, मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी, CM नीतीश को लिखा पत्र

JAGRAN DESK

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को गुरुवार को लोकसभा से पास कर दिया गया है। इस बिल के पक्ष में 288 सदस्यों और विरोध में 232 सदस्यों ने वोटिंग की है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को दो बड़े दल चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जदयू ने भी वक्फ संशोधन विधेयक को समर्थन दिया है। हालांकि, इस बिल को समर्थन देने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता मोहम्मद कासिम अंसारी नाराज हो गए हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिख कर जदयू के प्राथमिक सदस्य एवं अन्य जिम्मेदारियों से त्याग पत्र दे दिया है।

अब यकीन टुट गया है- मोहम्मद कासिम

मोहम्मद कासिम अंसारी ने सीएम नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र में लिखा- "निवदेन पूर्वक कहना है कि हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय मुसलमानो का अटुट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेकुलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं। लेकिन अब यह यकीन टुट गया है। वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2024 के तअलुक से जदयू के स्टैण्ड से हम जैसे लाखों करोड़ों समर्पित भारतीय मुसलमानों एवं कार्यकर्ताओं को गहरा अघात लगा है। हम लोग लोकसभा में ललन सिंह ने जिस तेवर और अंदाज से अपना वकतव्य दिया और इस बिल का समर्थन किया उस से काफी मर्माहत हैं।"

वक्फ बिल मुसलमानों के विरूद्ध- मोहम्मद कासिम

मोहम्मद कासिम अंसारी ने पत्र में लिखा- "वक्फ बिल हम भारतीय मुसलमानों के विरूद्ध है। हम किसी भी सुरत में इसे स्वीकार नही कर सकते। यह बिल संविधान की कई मौलिक अधिकारों का हनन करता है। इस बिल के माध्यम से भारतीय मुसलमानों को जलील व रूसवा किया जा रहा है। साथ ही साथ यह बिल पसमांदा विरोधी भी है। जिसका एहसास न आपको है और न आपकी पार्टी को है। मुझे अफसोस हो रहा है कि अपनी जिंदगी के कई वर्ष पार्टी को दिया। अतः मै पार्टी के प्राथमिक सदस्य एवं अन्य जिम्मेदारियों से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/muslim-leader-rebelled-in-jdu-for-supporting-the-waqf-bill/article-16565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.