नड्‌डा का दावा: 11 वर्षों में बदली देश की सोच, भ्रष्टाचार से पारदर्शिता की ओर बढ़ा भारत

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सोच को बदला है— भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से पारदर्शिता और उम्मीद की ओर देश ने कदम बढ़ाया है।

नोटबंदी में भी साथ खड़ी रही जनता
जेपी नड्डा ने कहा, "जब नोटबंदी लागू हुई, तो विपक्ष ने जनता को भड़काने की कोशिश की, लेकिन देश का आम नागरिक घंटों बैंक की लाइन में खड़ा रहकर भी सरकार के फैसले के साथ खड़ा रहा। इससे पता चलता है कि लोगों को मोदी जी की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा था।"

370 हटाना असंभव माना गया था
नड्डा ने अनुच्छेद 370 के हटाने को मोदी सरकार की राजनैतिक इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब लोकतंत्र मजबूत हुआ है, जहां हाल ही में लोकसभा चुनाव में 58.46% वोटिंग दर्ज की गई और विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 63% तक पहुंचा।

आर्थिक क्षेत्र में भारत की मजबूत पकड़
भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को रेखांकित करते हुए नड्डा ने कहा कि "11 वर्षों में भारत 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और IMF के मुताबिक जल्द ही चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा।" भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

विपक्ष पर EVM और चुनावी प्रक्रिया पर दुष्प्रचार का आरोप
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे हिमाचल और पंजाब जैसे राज्यों में जीतते हैं, तब चुनाव सही लगता है। लेकिन जब हार होती है, तो EVM और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगते हैं। "ये दोहरा रवैया जनता समझती है," नड्डा ने कहा।

ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी को घेरा
'ऑपरेशन सिंदूर' पर विपक्ष के रुख को नड्डा ने गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ऑल पार्टी मीटिंग में साथ खड़े होने की बात करते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही बेबुनियाद सवाल उठाने लगते हैं। ये गंभीर मसले हैं, राजनीतिक ड्रामा नहीं।"

प्रधानमंत्री मोदी बोले- हमारी योजनाओं ने बदली आमजन की जिंदगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो जारी कर कहा, "हमारी सरकार की योजनाएं आम लोगों को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों और महिलाओं को सशक्त किया है।"

सिद्धारमैया का पलटवार- मोदी सरकार को देता हूं 'जीरो नंबर'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "यह सिर्फ मीडिया प्रचार का असर है। वास्तव में केंद्र ने राज्यों के हक मारे हैं। जब मोदी गुजरात के सीएम थे, तो 50% टैक्स शेयरिंग की बात करते थे, लेकिन पीएम बनने के बाद कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नड्‌डा का दावा: 11 वर्षों में बदली देश की सोच, भ्रष्टाचार से पारदर्शिता की ओर बढ़ा भारत

Jagran Desk

नोटबंदी में भी साथ खड़ी रही जनता
जेपी नड्डा ने कहा, "जब नोटबंदी लागू हुई, तो विपक्ष ने जनता को भड़काने की कोशिश की, लेकिन देश का आम नागरिक घंटों बैंक की लाइन में खड़ा रहकर भी सरकार के फैसले के साथ खड़ा रहा। इससे पता चलता है कि लोगों को मोदी जी की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा था।"

370 हटाना असंभव माना गया था
नड्डा ने अनुच्छेद 370 के हटाने को मोदी सरकार की राजनैतिक इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब लोकतंत्र मजबूत हुआ है, जहां हाल ही में लोकसभा चुनाव में 58.46% वोटिंग दर्ज की गई और विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 63% तक पहुंचा।

आर्थिक क्षेत्र में भारत की मजबूत पकड़
भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रगति को रेखांकित करते हुए नड्डा ने कहा कि "11 वर्षों में भारत 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और IMF के मुताबिक जल्द ही चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा।" भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

विपक्ष पर EVM और चुनावी प्रक्रिया पर दुष्प्रचार का आरोप
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे हिमाचल और पंजाब जैसे राज्यों में जीतते हैं, तब चुनाव सही लगता है। लेकिन जब हार होती है, तो EVM और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगते हैं। "ये दोहरा रवैया जनता समझती है," नड्डा ने कहा।

ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी को घेरा
'ऑपरेशन सिंदूर' पर विपक्ष के रुख को नड्डा ने गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ऑल पार्टी मीटिंग में साथ खड़े होने की बात करते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही बेबुनियाद सवाल उठाने लगते हैं। ये गंभीर मसले हैं, राजनीतिक ड्रामा नहीं।"

प्रधानमंत्री मोदी बोले- हमारी योजनाओं ने बदली आमजन की जिंदगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो जारी कर कहा, "हमारी सरकार की योजनाएं आम लोगों को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों और महिलाओं को सशक्त किया है।"

सिद्धारमैया का पलटवार- मोदी सरकार को देता हूं 'जीरो नंबर'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "यह सिर्फ मीडिया प्रचार का असर है। वास्तव में केंद्र ने राज्यों के हक मारे हैं। जब मोदी गुजरात के सीएम थे, तो 50% टैक्स शेयरिंग की बात करते थे, लेकिन पीएम बनने के बाद कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/naddas-claim-changed-in-11-years-india-moved-towards-transparency/article-23708

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.