- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- नागपुर हिंसा: CM फडणवीस-गडकरी ने की शांति की अपील, कहा-अफवाहों पर भरोसा न करें
नागपुर हिंसा: CM फडणवीस-गडकरी ने की शांति की अपील, कहा-अफवाहों पर भरोसा न करें
JAGRAN DESK
सीएम फडणवीस ने एक बयान में कहा कि महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है. उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया. सीएम ने यह भी कहा कि वह पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
नागपुर में हिंसा के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार रात शांति की अपील की और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा. उनकी यह अपील ऐसे समय में आई है, जब शाम को मध्य नागपुर के कई इलाकों में इस अफवाह के बाद हिंसा फैल गई कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक संगठन के प्रदर्शन के दौरान कुरान को जला दिया गया.
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नागपुर में कुछ अफवाह फैलाने से धार्मिक वैमनस्य की स्थिति बनी. नागपुर का इतिहास शांतिप्रिय शहर का रहा है. उन्होंने कहा कि मेरी सभी से विनंती है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें, कानून व्यवस्था बनाये रखें.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने अपराध किया, माहौल खराब किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोगो को चिन्हित किया गया है. लेकिन आप सब आपसी भाईचारा बनाये रखें ऐसा मेरा निवेदन है.
वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. सीएम फडणवीस ने एक बयान में कहा कि महल इलाके में पथराव और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है. उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह किया.
गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे सीएम फडणवीस ने यह भी कहा कि वह पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने पुलिस से लोगों के साथ सहयोग करने को कहा. उन्होंने कहा कि नागपुर शांतिपूर्ण शहर है, जहां लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं. हमेशा से नागपुर की यह परंपरा रही है. किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए