नागपुर हिंसा अपडेट : 40 से ज्यादा वाहन जलाए, पुलिसकर्मियों समेत 18 घायल, करीब 50 गिरफ्तार

JAGRAN DESK

औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ जलाए जाने की अफवाह फैलने के बाद मध्य नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़क गई. इस दौरान पथराव और आगजनी हुई.

औरंगजेब की कब्र पर जारी विवाद में महाराष्ट्र का नागपुर सोमवार रात झुलस गया. शहर में सुबह-सुबह उसके जख्म दिखाई दे हैं. सड़क पर उतरे दंगाइयों ने दर्जनों गाड़ियों फूंक दीं. पुलिसवालों पर पथराव किया गया. जिसमें एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए. पत्थरबाजों ने घरों को भी निशाना बनाया गया. इस हिंसा की शुरुआत दो तरह की अफवाहों से हुई. पहली एक धार्मिक ग्रंथ जलाए जाने की. और दूसरी पवित्र चादर को आग के हवाले करने की. नागपुर की फिजा में जहर घोलने के लिए उड़ाई गई इस अफवाह ने एक समुदाय विशेष के लोगों को भड़का दिया और फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया. अभी तक करीब 50 दंगाइयों को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आ रही है.

    1. महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को फैली अफवाह की वजह से कई इलाकों में हिंसा हुई.  हंसपुरी इलाके में सोमवार देर रात भड़की हिंसा के दौरान अज्ञात भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी और पथराव भी किया. इससे पहले महाल इलाके में भी दो गुटों में झड़प हुई थी, जिसकी वजह से शहर में तनाव पहले ही बढ़ा हुआ था. हिंसा के बाद कई इलाकों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है.

    2. नागपुर के ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच अनियंत्रित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दया. इसके साथ ही घरों और एक क्लिनिक में भी तोड़फोड़ की. एक स्थानीय महिला के मुताबिक, उपद्रवियों ने न सिर्फ दुकानों में तोड़फोड़ की बल्कि 40 से ज्यादा वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. 

    3. औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन के विरोध प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ जलाये जाने की अफवाह फैलने के बाद मध्य नागपुर में हिंसा भड़की थी. इस दौरान हुए पथराव में एक दर्जन पुलिसकर्मियों समेत 18 लोगों के घायल होने की खबर है.  

    4. पुलिस ने महाल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान करीब 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले, पुलिस को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय वाले महल क्षेत्र में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज भी करना पड़ा था.अधिकारियों ने बताया था कि हिंसा सोमवार देर शाम कोतवाली और गणेशपेठ तक कथित रूप से फैल गई.
    5. हिंसा में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है. इस हिंसा की शुरुआत दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने और स्थिति बेकाबू होने के बाद हुई थी. पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की वजह से इलाके में तनाव का माहौल है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

    6. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर एक शांतिपूर्ण और सहयोगी शहर है. यह शहर हमेशा मिलजुल कर रहने की अपनी परंपरा के लिए जाना जाता है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वह प्रशासन का पूरा सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस प्रशासन की कोशिशों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं. नागरिकों से अपील करते हैं कि वह प्रशासन को अपना सहयोग दें.

    7. शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नागपुर में दो गुटों के बीच झगड़े के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस स्थिति को नियंत्रण में रखने में असफल रही है. वहीं कांग्रेस ने हिंसा को बेहद परेशान करने वाला करार देते हुए कहा कि इससे केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर सत्तारूढ़ प्रशासन की विचारधारा का असली चेहरा उजागर होता है.

    8. अधिकारियों के मुताबिक, यह उपद्रव सोमवार दोपहर बाद शुरू हुआ, जब बजरंग दल के सदस्यों ने महल इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया. पुलिस के मुताबिक, अफवाह फैली कि आंदोलन के दौरान धार्मिक ग्रंथ को जलाया गया है. बजरंग दल के प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए, जिससे एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया.

    9. पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम को गणेशपेठ थाने में पवित्र ग्रंथ जलाने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोग महल, कोतवाली, गणेशपेठ और चिटनिस पार्क समेत शहर के विभिन्न इलाकों में इकट्ठा होने लगे. उपद्रव को भांपते हुए पुलिस ने गश्त तेज की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुलाया.

    10. बजरंग दल के पदाधिकारियों ने धार्मिक ग्रंथ जलाए जाने के आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि उन्होंने अपने प्रदर्शन के तहत केवल औरंगजेब का पुतला जलाया था. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/nagpur-violence-update/article-14410

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.