- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देगा नैसकॉम फाउंडेशन का प्रशिक्षण अभियान
नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देगा नैसकॉम फाउंडेशन का प्रशिक्षण अभियान
Jagran Desk
एमएसएमई दिवस के अवसर पर नैसकॉम फाउंडेशन और महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड (MSSIDC) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस सहयोग का उद्देश्य महाराष्ट्र में 15,000 सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों की प्रतिस्पर्धात्मकता, दक्षता और डिजिटल क्षमताओं को सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।
यह पहल विश्व बैंक समर्थित "राइजिंग एंड अक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस प्रोग्राम (RAMP)" के अंतर्गत लागू की जाएगी। इस कार्यक्रम को MSSIDC अधिकारियों और KPMG के नेतृत्व वाली राज्य कार्यान्वयन इकाई के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा।
तीन मुख्य क्षेत्रों में होगा सशक्तिकरण
कार्यक्रम के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) पर जागरूकता, डिजिटल फाइनेंसिंग व लोन एप्लीकेशन प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन, और वित्तीय प्रबंधन में प्रशिक्षण जैसे तीन मुख्य स्तंभों पर ध्यान दिया जाएगा।
नैसकॉम फाउंडेशन की सीईओ ज्योति शर्मा ने कहा,
"हमारे एमएसएमई के पास विचारों की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें सही संसाधनों और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। यह साझेदारी विशेष रूप से महिला उद्यमियों को अवसरों से जोड़ने और उनके व्यवसाय को औपचारिक व टिकाऊ बनाने में सहायक होगी।"
महिला सशक्तिकरण और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
इस योजना के तहत कपड़ा, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, कोयर, हस्तशिल्प, अपशिष्ट प्रबंधन और ओडीओपी जैसे क्षेत्रों में कार्यरत महिला उद्यमियों को डिजिटल उपकरणों, फाइनेंस और कानूनी जानकारी तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।
MSSIDC की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशाली जाधव दिघावकर ने इस साझेदारी की अहमियत पर कहा,
"IPR जागरूकता के जरिए हम छोटे उद्योगों को उनके नवाचारों की रक्षा करने और बड़े स्तर पर विस्तार करने के लिए जरूरी उपकरणों से लैस करना चाहते हैं। यह सिर्फ कानूनी पहलू नहीं है, बल्कि इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में निर्णायक कदम है।"
....................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए