- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- अलकनंदा नदी में नहाते समय डूबा नेपाली मूल का व्यक्ति, मौत
अलकनंदा नदी में नहाते समय डूबा नेपाली मूल का व्यक्ति, मौत
JAGRAN DESK
श्रीनगर, गढ़वाल I
श्रीनगर के चौरास पुल के समीप अलकनंदा नदी में नहाते समय एक नेपाली मूल के व्यक्ति की डूबने से दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तल्ली रेवाड़ी (घसियामहादेव) निवासी 48 वर्षीय विष्णु प्रसाद थापा अपने बेटे और एक अन्य परिजन के साथ नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विष्णु प्रसाद अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और पानी में बह गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए