यूपी में पुलिस भर्ती का नया इतिहास: 60 हजार से अधिक सिपाहियों को मिला नियुक्ति पत्र, शाह बोले- अब नहीं होगी जाति के आधार पर भर्ती

Jagran Desk

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कानून व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब प्रदेश के 60,244 नव चयनित सिपाहियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे। यह पहला अवसर है जब प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर एकसाथ पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है।

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना करते हुए कहा, “पहले भर्तियां जाति के आधार पर होती थीं, लेकिन अब तकनीक के माध्यम से पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई गई है। हर वर्ग, जाति और जिले का युवा अब उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बना है।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले पांच वर्षों में ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी कि किसी भी FIR का अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट तक से अधिकतम तीन वर्षों में आ जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “पुलिस बल के नए सदस्य राज्य के नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के मंत्र के साथ कार्य करें। डबल इंजन सरकार के 8 वर्षों में प्रदेश को 8.5 लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। आज गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी वर्दी पहन कर समाज की सेवा करने जा रहा है।”

सीएम योगी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते वर्षों में अपनी छवि बदली है। “महाकुंभ जैसे आयोजनों में देशभर से आए लोगों ने पुलिस के अनुशासित और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संभव हो पाया है।”

कार्यक्रम के दौरान नियुक्त सिपाहियों को यूपी पुलिस के बढ़ते तकनीकी ढांचे—जैसे सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, कमांड सेंटर, एफएसएल यूनिट्स और पीसीआर वाहन—के बारे में भी बताया गया और इन्हें मजबूती देने का आह्वान किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

यूपी में पुलिस भर्ती का नया इतिहास: 60 हजार से अधिक सिपाहियों को मिला नियुक्ति पत्र, शाह बोले- अब नहीं होगी जाति के आधार पर भर्ती

Jagran Desk

कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना करते हुए कहा, “पहले भर्तियां जाति के आधार पर होती थीं, लेकिन अब तकनीक के माध्यम से पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई गई है। हर वर्ग, जाति और जिले का युवा अब उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बना है।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले पांच वर्षों में ऐसी व्यवस्था विकसित की जाएगी कि किसी भी FIR का अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट तक से अधिकतम तीन वर्षों में आ जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “पुलिस बल के नए सदस्य राज्य के नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता के मंत्र के साथ कार्य करें। डबल इंजन सरकार के 8 वर्षों में प्रदेश को 8.5 लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। आज गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी वर्दी पहन कर समाज की सेवा करने जा रहा है।”

सीएम योगी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते वर्षों में अपनी छवि बदली है। “महाकुंभ जैसे आयोजनों में देशभर से आए लोगों ने पुलिस के अनुशासित और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संभव हो पाया है।”

कार्यक्रम के दौरान नियुक्त सिपाहियों को यूपी पुलिस के बढ़ते तकनीकी ढांचे—जैसे सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, कमांड सेंटर, एफएसएल यूनिट्स और पीसीआर वाहन—के बारे में भी बताया गया और इन्हें मजबूती देने का आह्वान किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/new-history-of-police-recruitment-in-up-more-than-60/article-24412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.