न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मिला नया कोच: रॉब वाल्टर को सौंपी गई तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी

Sports Desk

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच रॉब वाल्टर को पुरुष टीम के तीनों फॉर्मेट – टेस्ट, वनडे और टी20 – का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है। लंबे कोचिंग अनुभव और बीते वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार रिकॉर्ड

रॉब वाल्टर बीते दो वर्षों से दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत थे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफ्रीकी टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही।

वाल्टर बोले— न्यूज़ीलैंड के साथ काम करना सौभाग्य

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉब वाल्टर ने कहा,

“न्यूजीलैंड बीते कुछ वर्षों में विश्व क्रिकेट की बेहतरीन टीमों में शुमार रहा है। इस प्रतिभाशाली टीम और कुशल सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने का अवसर मेरे लिए एक सम्मान और चुनौती दोनों है।”
उन्होंने बताया कि वे जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे में टीम के साथ अपनी भूमिका शुरू करेंगे।

आईपीएल और इंटरनेशनल अनुभव का फायदा

रॉब वाल्टर 2009 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग और फील्डिंग कोच रहे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स के सहायक कोच के रूप में भी काम किया। साथ ही वे न्यूजीलैंड-ए टीम से भी कुछ समय तक जुड़े रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें तीन साल का अनुबंध दिया है।

न्यूजीलैंड की चुनौती: नॉकआउट मुकाबलों में जीत

हाल के वर्षों में न्यूजीलैंड की टीम बड़े टूर्नामेंटों में भले ही अंतिम चरण तक पहुंची हो, लेकिन खिताबी मुकाबलों में जीत उनसे दूर रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को भारत से हार झेलनी पड़ी। ऐसे में रॉब वाल्टर के नेतृत्व में टीम को अब उन कमियों पर फोकस करने का मौका मिलेगा जो खिताब की राह में रोड़ा बनती रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मिला नया कोच: रॉब वाल्टर को सौंपी गई तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी

Sports Desk

अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार रिकॉर्ड

रॉब वाल्टर बीते दो वर्षों से दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत थे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफ्रीकी टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही।

वाल्टर बोले— न्यूज़ीलैंड के साथ काम करना सौभाग्य

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉब वाल्टर ने कहा,

“न्यूजीलैंड बीते कुछ वर्षों में विश्व क्रिकेट की बेहतरीन टीमों में शुमार रहा है। इस प्रतिभाशाली टीम और कुशल सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने का अवसर मेरे लिए एक सम्मान और चुनौती दोनों है।”
उन्होंने बताया कि वे जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे में टीम के साथ अपनी भूमिका शुरू करेंगे।

आईपीएल और इंटरनेशनल अनुभव का फायदा

रॉब वाल्टर 2009 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्ट्रेंथ, कंडीशनिंग और फील्डिंग कोच रहे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स के सहायक कोच के रूप में भी काम किया। साथ ही वे न्यूजीलैंड-ए टीम से भी कुछ समय तक जुड़े रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें तीन साल का अनुबंध दिया है।

न्यूजीलैंड की चुनौती: नॉकआउट मुकाबलों में जीत

हाल के वर्षों में न्यूजीलैंड की टीम बड़े टूर्नामेंटों में भले ही अंतिम चरण तक पहुंची हो, लेकिन खिताबी मुकाबलों में जीत उनसे दूर रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को भारत से हार झेलनी पड़ी। ऐसे में रॉब वाल्टर के नेतृत्व में टीम को अब उन कमियों पर फोकस करने का मौका मिलेगा जो खिताब की राह में रोड़ा बनती रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/new-zealand-cricket-team-got-new-coach-rob-walter-entrusted/article-23369

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.