- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली लौटते ही एक्शन में पीएम मोदी, पहलगाम हमले की जांच में जुटी NIA टीम
दिल्ली लौटते ही एक्शन में पीएम मोदी, पहलगाम हमले की जांच में जुटी NIA टीम
JAGRAN DESK
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरा बीच में छोड़ते हुए तुरंत दिल्ली वापसी की। सऊदी अरब से लौटते ही पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में हमले से जुड़ी ब्रीफिंग ली गई और सुरक्षा पर तत्काल एक्शन प्लान पर चर्चा की गई।
इस आतंकी हमले में अब तक 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हमले की भयावहता को देखते हुए इसे घाटी में 2019 के पुलवामा हमले के बाद का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।
गृहमंत्री अमित शाह भी श्रीनगर में डटे
घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कमान संभाल ली। वह हमले के कुछ ही घंटों बाद श्रीनगर पहुंचे और वहां पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से पूरी जानकारी ली। शाह ने सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की।
'मिनी स्विट्जरलैंड' बना आतंकियों का निशाना
घटना पहलगाम से लगभग 6 किलोमीटर दूर बैसरन इलाके में हुई, जिसे लोग 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहते हैं। घने जंगलों और खूबसूरत वादियों से घिरे इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। आतंकवादियों ने पिकनिक मना रहे, टट्टू की सवारी कर रहे और भोजनालयों में बैठे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।
इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकी समूह किश्तवाड़ से होते हुए दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग मार्ग से बैसरन पहुंचे थे।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया अब तक का सबसे बड़ा हमला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले को हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यह कश्मीर की शांति और पर्यटन को सीधा निशाना बनाने की साजिश है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए