सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं... मेरठ में ईद के दिन नमाजियों का प्रदर्शन

JAGRAN DESK

सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं. हिन्दू होली सड़कों पर मनाता है, शिवरात्रि सड़कों पर मनाता है, कांवड़िया सड़क पर निकलता है, रामनवमी यात्रा सड़क पर करता है, दिवाली पर पटाखे सड़क पर फोड़ता है, गणेश चतुर्थी सड़कों पर मनाता है. हाथों में पोस्टर लेकर ईद के दिन मेरठ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया.

गौरतलब है कि मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया था. उन्होंने कहा था कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर कानूनी कार्रवाई होगी. अगर मामला दर्ज होता है तो पासपोर्ट के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलेगा.

इस बयान पर विवाद होने के बाद एसपी सिटी ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया. हमारा मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है, लेकिन इसके लिए बफर जोन बनाया गया है.

एसपी सिटी ने बताया था कि कई बार आखिरी वक्त पर लोग नमाज के लिए आते हैं और सड़क पर बैठ जाते हैं. इसे रोकने के लिए हमने व्यवस्था की है. कोर्ट की गाइडलाइन भी साफ है कि सड़क को बाधित कर धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सकते. कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जब मीटिंग में सब तय हो चुका था, तो ऐसी बयानबाजी की जरूरत नहीं थी.

इधर देश के कई हिस्सों में वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के दौरान काली पट्टी बांधे दिखे. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को ऐसे लोगों पर निशाना साधा. राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने भी संसद मस्जिद के सामने नमाज अदा की, और मैंने वहां किसी को काली पट्टी बांधे नहीं देखा. ईद की नमाज 30 दिनों के रोजे के बाद आती है, और यह खुशी का दिन है. आज इबादत का दिन है, और इसमें राजनीति लाना अनावश्यक है। नमाज अदा करना इबादत का कार्य है, जबकि काली पट्टी बांधना एक सियासत है. 

ईद उल-फितर को लेकर शाहनवाज ने कहा कि आज मैंने भी संसद भवन के सामने स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की. नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और पूरे देश में ईद की नमाज शांति और सौहार्द के माहौल में अदा की गई. लोग खुशी के साथ ईद मना रहे हैं. इस दिन सभी को एक-दूसरे से गले मिलना चाहिए, क्योंकि ईद प्यार का दिन है. सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए और एकता के साथ रहना चाहिए.  मैं पूरे देशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं... मेरठ में ईद के दिन नमाजियों का प्रदर्शन

JAGRAN DESK

गौरतलब है कि मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया था. उन्होंने कहा था कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर कानूनी कार्रवाई होगी. अगर मामला दर्ज होता है तो पासपोर्ट के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलेगा.

इस बयान पर विवाद होने के बाद एसपी सिटी ने सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया. हमारा मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है, लेकिन इसके लिए बफर जोन बनाया गया है.

एसपी सिटी ने बताया था कि कई बार आखिरी वक्त पर लोग नमाज के लिए आते हैं और सड़क पर बैठ जाते हैं. इसे रोकने के लिए हमने व्यवस्था की है. कोर्ट की गाइडलाइन भी साफ है कि सड़क को बाधित कर धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सकते. कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जब मीटिंग में सब तय हो चुका था, तो ऐसी बयानबाजी की जरूरत नहीं थी.

इधर देश के कई हिस्सों में वक्फ बिल के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के दौरान काली पट्टी बांधे दिखे. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को ऐसे लोगों पर निशाना साधा. राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने भी संसद मस्जिद के सामने नमाज अदा की, और मैंने वहां किसी को काली पट्टी बांधे नहीं देखा. ईद की नमाज 30 दिनों के रोजे के बाद आती है, और यह खुशी का दिन है. आज इबादत का दिन है, और इसमें राजनीति लाना अनावश्यक है। नमाज अदा करना इबादत का कार्य है, जबकि काली पट्टी बांधना एक सियासत है. 

ईद उल-फितर को लेकर शाहनवाज ने कहा कि आज मैंने भी संसद भवन के सामने स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की. नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और पूरे देश में ईद की नमाज शांति और सौहार्द के माहौल में अदा की गई. लोग खुशी के साथ ईद मना रहे हैं. इस दिन सभी को एक-दूसरे से गले मिलना चाहिए, क्योंकि ईद प्यार का दिन है. सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए और एकता के साथ रहना चाहिए.  मैं पूरे देशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/not-only-muslim-namaz-on-the-streets-performs-namazis-on/article-16148

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.