उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान: मोदी और वाजपेयी को कहा धन्यवाद, बोले- अब कश्मीरियों की लूट नहीं सकेगी फ्लाइट लॉबी

JAGRAN DESK

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुले दिल से तारीफ की है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले चिनाब और अंजी रेलवे पुल के लोकार्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी धन्यवाद दिया। उमर ने कहा कि यह वह प्रोजेक्ट है जिसकी नींव उनके स्कूल के दिनों में रखी गई थी, और आज, दशकों बाद यह सपना साकार हुआ है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जब यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ, मैं आठवीं क्लास में था, आज 55 साल का हूं और मेरे बच्चे कॉलेज खत्म कर चुके हैं।” उन्होंने बताया कि वाजपेयी ने इस पुल को बजट में प्राथमिकता दी थी और अब मोदी सरकार ने इसे अंजाम तक पहुंचाया है।

उमर की दो टूक:
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चिनाब पुल केवल एक संरचना नहीं, बल्कि कश्मीरियों के लिए आज़ादी की तरह है। “बारिश होती थी तो फ्लाइट वाले टिकट की कीमतें 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार तक कर देते थे। लेकिन अब रेल विकल्प मिलने से यह लूट बंद होगी।” उन्होंने उम्मीद जताई कि अब कश्मीर का सेब, मेवा और अन्य उत्पाद पूरे भारत में आसानी से पहुंच सकेंगे।

अंग्रेजों का सपना, भारत में हुआ साकार:
उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंग्रेजों ने ऊरी तक रेलवे लाने का सपना देखा था, लेकिन उसे साकार करना वाजपेयी और मोदी जैसे नेताओं ने संभव बनाया। उन्होंने कहा, “जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो आज भारत ने कर दिखाया।”

व्यक्तिगत टिप्पणी और राज्य का मुद्दा:
अपने भाषण की शुरुआत में उमर अब्दुल्ला ने मजाकिया लहजे में कहा, “2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार पीएम बने और कटरा स्टेशन का उद्घाटन किया। मैं तब सीएम था, अब केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ नेता हूं। मनोज सिन्हा जी राज्यपाल बन गए, मेरा डिमोशन हुआ।”
उमर ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी दोहराई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान: मोदी और वाजपेयी को कहा धन्यवाद, बोले- अब कश्मीरियों की लूट नहीं सकेगी फ्लाइट लॉबी

JAGRAN DESK

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले चिनाब और अंजी रेलवे पुल के लोकार्पण पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी धन्यवाद दिया। उमर ने कहा कि यह वह प्रोजेक्ट है जिसकी नींव उनके स्कूल के दिनों में रखी गई थी, और आज, दशकों बाद यह सपना साकार हुआ है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जब यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ, मैं आठवीं क्लास में था, आज 55 साल का हूं और मेरे बच्चे कॉलेज खत्म कर चुके हैं।” उन्होंने बताया कि वाजपेयी ने इस पुल को बजट में प्राथमिकता दी थी और अब मोदी सरकार ने इसे अंजाम तक पहुंचाया है।

उमर की दो टूक:
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चिनाब पुल केवल एक संरचना नहीं, बल्कि कश्मीरियों के लिए आज़ादी की तरह है। “बारिश होती थी तो फ्लाइट वाले टिकट की कीमतें 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार तक कर देते थे। लेकिन अब रेल विकल्प मिलने से यह लूट बंद होगी।” उन्होंने उम्मीद जताई कि अब कश्मीर का सेब, मेवा और अन्य उत्पाद पूरे भारत में आसानी से पहुंच सकेंगे।

अंग्रेजों का सपना, भारत में हुआ साकार:
उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंग्रेजों ने ऊरी तक रेलवे लाने का सपना देखा था, लेकिन उसे साकार करना वाजपेयी और मोदी जैसे नेताओं ने संभव बनाया। उन्होंने कहा, “जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो आज भारत ने कर दिखाया।”

व्यक्तिगत टिप्पणी और राज्य का मुद्दा:
अपने भाषण की शुरुआत में उमर अब्दुल्ला ने मजाकिया लहजे में कहा, “2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार पीएम बने और कटरा स्टेशन का उद्घाटन किया। मैं तब सीएम था, अब केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ नेता हूं। मनोज सिन्हा जी राज्यपाल बन गए, मेरा डिमोशन हुआ।”
उमर ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी दोहराई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/omar-abdullahs-big-statement-said-to-modi-and-vajpayee-thank/article-23386

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.