बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक की मौत

JAGRAN DESK

बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प की खबर सामने आई है। फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है।

बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को ही गोली मार दी है। इस फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, नित्यानंद राय का दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्यों हुई झड़प?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में पानी के मामूली विवाद में खूनी झड़प हो गई है। मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। इस घटना में मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है। 

मां के हाथ में भी गोली लगी

भागलपुर में हुई इस आपराधिक विवाद में नित्यानंद राय के भांजे विकल यादव की मौत हो गई है। वहीं, उनका दूसरे भांजे जयजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, भाइयों के विवाद में बीच बचाव करने आई मां के हाथ में भी गोली लगी है.

पुलिस का बयान भी आया सामने

इस पूरी घटना पर नौगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा- "हमें सूचना मिली कि जगतपुर गांव में आज सुबह करीब 7.30 बजे दो भाइयों ने एक दूसरे को गोली मार दी। घटना में एक भाई घायल हो गया और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों भाइयों में पानी के नल को लेकर झगड़ा हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक दूसरे पर गोली चला दी। दोनों युवकों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी मिली है (कि दोनों युवक एक केंद्रीय मंत्री के भतीजे हैं।)"

कौन हैं नित्यानंद राय?

नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के जाने-माने मंत्री हैं। वह बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। नित्यानंद राय मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। साल 2014 में सांसद बनने से पहले नित्यानंद राय लगातार 4 बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प, फायरिंग में एक की मौत

JAGRAN DESK

बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को ही गोली मार दी है। इस फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, नित्यानंद राय का दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्यों हुई झड़प?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में पानी के मामूली विवाद में खूनी झड़प हो गई है। मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। इस घटना में मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है। 

मां के हाथ में भी गोली लगी

भागलपुर में हुई इस आपराधिक विवाद में नित्यानंद राय के भांजे विकल यादव की मौत हो गई है। वहीं, उनका दूसरे भांजे जयजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, भाइयों के विवाद में बीच बचाव करने आई मां के हाथ में भी गोली लगी है.

पुलिस का बयान भी आया सामने

इस पूरी घटना पर नौगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा- "हमें सूचना मिली कि जगतपुर गांव में आज सुबह करीब 7.30 बजे दो भाइयों ने एक दूसरे को गोली मार दी। घटना में एक भाई घायल हो गया और दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों भाइयों में पानी के नल को लेकर झगड़ा हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक दूसरे पर गोली चला दी। दोनों युवकों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी मिली है (कि दोनों युवक एक केंद्रीय मंत्री के भतीजे हैं।)"

कौन हैं नित्यानंद राय?

नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के जाने-माने मंत्री हैं। वह बिहार के उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। नित्यानंद राय मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। साल 2014 में सांसद बनने से पहले नित्यानंद राय लगातार 4 बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/one-killed-in-a-bloody-clash-firing-in-2-nephews/article-14698

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.