ईरान से जारी है ‘ऑपरेशन सिंधु’: दिल्ली पहुंचा एक और विमान, भारतीय डिप्लोमैट्स के परिवार सुरक्षित लौटे

Jagran Desk

ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक कई भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी करवाई जा चुकी है। गुरुवार सुबह एक और विमान दिल्ली पहुंचा जिसमें ईरान स्थित भारतीय राजनयिकों के परिवार सवार थे। इसके पहले भी 110 भारतीय छात्रों को लेकर एक विमान दिल्ली आ चुका था।

डिप्लोमैटिक फैमिलीज की भी सुरक्षित वापसी
तेहरान से रवाना हुए इस विशेष विमान में भारतीय दूतावास से जुड़े अधिकारियों के परिवार शामिल थे। यह विमान भारतीय सरकार के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जो युद्धग्रस्त क्षेत्रों से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए किया जा रहा है। हालांकि इस फ्लाइट में आए लोगों की संख्या को लेकर अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्रों ने आर्मेनिया के रास्ते पाई राहत
पहले बैच में जिन 110 छात्रों को निकाला गया, उन्हें तेहरान से पहले आर्मेनिया पहुंचाया गया और फिर वहां से दिल्ली लाया गया। छात्रों ने भारत लौटते ही राहत की सांस ली और सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण थे और आवाजाही पर कई तरह की पाबंदियां लग चुकी थीं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी जानकारी
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार के पास विशेष फ्लाइट्स तैयार हैं और लगातार स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। उन्होंने बताया, "आज एक और विमान रवाना किया गया है और तुर्कमेनिस्तान से भी कुछ लोगों को निकाला जा रहा है। सभी भारतीय दूतावासों से संपर्क कर निकासी की प्रक्रिया में मदद ली जा सकती है।"

तुर्कमेनिस्तान और आर्मेनिया को धन्यवाद
भारत सरकार ने इस ऑपरेशन में सहयोग देने के लिए तुर्कमेनिस्तान और आर्मेनिया की सरकारों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया है। उनकी सहायता से निकासी अभियान और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो पाया।

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने जताया आभार
इस बीच जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि ईरान में फंसे सभी छात्रों को जल्द ही सुरक्षित भारत लाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ईरान से जारी है ‘ऑपरेशन सिंधु’: दिल्ली पहुंचा एक और विमान, भारतीय डिप्लोमैट्स के परिवार सुरक्षित लौटे

Jagran Desk

डिप्लोमैटिक फैमिलीज की भी सुरक्षित वापसी
तेहरान से रवाना हुए इस विशेष विमान में भारतीय दूतावास से जुड़े अधिकारियों के परिवार शामिल थे। यह विमान भारतीय सरकार के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जो युद्धग्रस्त क्षेत्रों से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए किया जा रहा है। हालांकि इस फ्लाइट में आए लोगों की संख्या को लेकर अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छात्रों ने आर्मेनिया के रास्ते पाई राहत
पहले बैच में जिन 110 छात्रों को निकाला गया, उन्हें तेहरान से पहले आर्मेनिया पहुंचाया गया और फिर वहां से दिल्ली लाया गया। छात्रों ने भारत लौटते ही राहत की सांस ली और सरकार का आभार जताया। उन्होंने बताया कि ईरान में हालात बेहद तनावपूर्ण थे और आवाजाही पर कई तरह की पाबंदियां लग चुकी थीं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी जानकारी
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि सरकार के पास विशेष फ्लाइट्स तैयार हैं और लगातार स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। उन्होंने बताया, "आज एक और विमान रवाना किया गया है और तुर्कमेनिस्तान से भी कुछ लोगों को निकाला जा रहा है। सभी भारतीय दूतावासों से संपर्क कर निकासी की प्रक्रिया में मदद ली जा सकती है।"

तुर्कमेनिस्तान और आर्मेनिया को धन्यवाद
भारत सरकार ने इस ऑपरेशन में सहयोग देने के लिए तुर्कमेनिस्तान और आर्मेनिया की सरकारों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया है। उनकी सहायता से निकासी अभियान और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो पाया।

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने जताया आभार
इस बीच जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि ईरान में फंसे सभी छात्रों को जल्द ही सुरक्षित भारत लाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/operation-sindhu-continues-from-iran-another-aircraft-of-indian-diplomats/article-24837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.