'कृषि और किसान कल्याण पर चर्चा नहीं चाहता विपक्ष', शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप

JAGRAN DESK

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर बड़ा आरोप लगाया है। शिवराज ने कहा है कि विपक्ष कृषि और किसान कल्याण पर चर्चा नहीं चाहता।

संसद में बजट सत्र का दूसरा भाग हंगामे के भेंट चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी संसद को स्थगित करना पड़ा था। विपक्षी दलों के लगातार हंगामे पर अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने आरोप लगाया है कि विपक्ष, कृषि और किसान कल्याण को लेकर चर्चा नहीं चाहता। शिवराज ने कहा है कि कल (गुरुवार) कृषि पर चर्चा थी, विपक्ष के चलते कृषि किसान कल्याण पर चर्चा नहीं हो सकी.

विपक्ष ने पाप किया है- शिवराज

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "कल संसद यानी लोकसभा में कृषि पर चर्चा थी। विपक्ष के चलते कृषि किसान कल्याण पर चर्चा नहीं हो सकी। चर्चा लोकतंत्र के प्राण हैं, चर्चा व संवाद कल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हैं। किसानों का कल्याण मोदी जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कल्याण की कई योजनाएं सरकार चला रही है। हम चाहते थे कि कृषि पर और किसानों पर प्रतिपक्ष भी सार्थक चर्चा करें। अपनी बात रखें, अच्छे सुझाव दें, सकारात्मक सुझावों का सदैव स्वागत है। लेकिन दुख की बात है कि कल विपक्ष ने हंगामा करके कृषि और किसानों पर चर्चा को बाधित करने का पाप किया है, अपराध किया है।"

'अगर वह बाधा पैदा करते हैं तो...'- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "मैं तो साल भर से चर्चा की प्रतीक्षा कर रहा था ताकि विपक्ष भी हमें अपनी बात कह सके। मैं प्रतिपक्ष से आज आग्रह करता हूं कि कम से कम आज वह चर्चा होने दें। चर्चा का मार्ग खोलें, सार्थक बहस करें ताकि सही अर्थों में हम सब किसान कल्याण के कामों को आगे बढ़ा सकें। अगर वह बाधा पैदा करते हैं तो यही सिद्ध होगा कि हाथी के दांत खाने के अलग और दिखाने के अलग और वो किसानों पर और कृषि कल्याण पर चर्चा चाहते ही नहीं हैं।"

गुरुवार को हुआ जमकर हंगामा

गुरुवार को लोकसभा में एक बार फिर से काफी हंगामा देखने को मिला था। DMK पार्टी के सदस्य नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा में पहुंचे। इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को दो बार के स्थगन के बाद शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर अपराह्न दो बजे तक और इसके बाद दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'कृषि और किसान कल्याण पर चर्चा नहीं चाहता विपक्ष', शिवराज सिंह चौहान का बड़ा आरोप

JAGRAN DESK

संसद में बजट सत्र का दूसरा भाग हंगामे के भेंट चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी संसद को स्थगित करना पड़ा था। विपक्षी दलों के लगातार हंगामे पर अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने आरोप लगाया है कि विपक्ष, कृषि और किसान कल्याण को लेकर चर्चा नहीं चाहता। शिवराज ने कहा है कि कल (गुरुवार) कृषि पर चर्चा थी, विपक्ष के चलते कृषि किसान कल्याण पर चर्चा नहीं हो सकी.

विपक्ष ने पाप किया है- शिवराज

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "कल संसद यानी लोकसभा में कृषि पर चर्चा थी। विपक्ष के चलते कृषि किसान कल्याण पर चर्चा नहीं हो सकी। चर्चा लोकतंत्र के प्राण हैं, चर्चा व संवाद कल्याण के कामों को आगे बढ़ाते हैं। किसानों का कल्याण मोदी जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कल्याण की कई योजनाएं सरकार चला रही है। हम चाहते थे कि कृषि पर और किसानों पर प्रतिपक्ष भी सार्थक चर्चा करें। अपनी बात रखें, अच्छे सुझाव दें, सकारात्मक सुझावों का सदैव स्वागत है। लेकिन दुख की बात है कि कल विपक्ष ने हंगामा करके कृषि और किसानों पर चर्चा को बाधित करने का पाप किया है, अपराध किया है।"

'अगर वह बाधा पैदा करते हैं तो...'- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "मैं तो साल भर से चर्चा की प्रतीक्षा कर रहा था ताकि विपक्ष भी हमें अपनी बात कह सके। मैं प्रतिपक्ष से आज आग्रह करता हूं कि कम से कम आज वह चर्चा होने दें। चर्चा का मार्ग खोलें, सार्थक बहस करें ताकि सही अर्थों में हम सब किसान कल्याण के कामों को आगे बढ़ा सकें। अगर वह बाधा पैदा करते हैं तो यही सिद्ध होगा कि हाथी के दांत खाने के अलग और दिखाने के अलग और वो किसानों पर और कृषि कल्याण पर चर्चा चाहते ही नहीं हैं।"

गुरुवार को हुआ जमकर हंगामा

गुरुवार को लोकसभा में एक बार फिर से काफी हंगामा देखने को मिला था। DMK पार्टी के सदस्य नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर लोकसभा में पहुंचे। इसके बाद हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को दो बार के स्थगन के बाद शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक, फिर अपराह्न दो बजे तक और इसके बाद दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/opposition-does-not-want-to-discuss-agriculture-and-farmer-welfare/article-14839

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.