- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- बिहार वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका ने फाड़े SIR पोस्टर
बिहार वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका ने फाड़े SIR पोस्टर
Jagran Desk
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को बिहार में चल रहे वोटर वेरिफिकेशन अभियान के विरोध में विपक्षी दलों ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर नए संसद भवन के मुख्य द्वार (मकर द्वार) तक पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान सांसदों ने ‘SIR’ (स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन) लिखे पोस्टर फाड़कर प्रतीकात्मक रूप से डस्टबिन में डाल दिए। इन नारों के साथ प्रदर्शन किया गया कि यह प्रक्रिया संविधान के खिलाफ है और इससे गरीब तबके के वोटिंग अधिकारों पर संकट खड़ा हो सकता है।
विपक्ष का आरोप है कि बिहार में चल रहा यह वेरिफिकेशन अभियान सिर्फ अभिजात वर्ग को लाभ पहुंचाने की साजिश है और वंचित तबकों को मतदान से दूर करने की तैयारी है। इस बीच लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “वे गरीबों को वोट देने से रोकना चाहते हैं और सिर्फ अमीरों को अधिकार देना चाहते हैं। SIR के खिलाफ हमारी लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक यह प्रक्रिया वापस नहीं ली जाती
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए