पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, शास्त्रीय संगीत की दुनिया में शोक

digital desk

On

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का एक युग समाप्त… पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन। पीएम मोदी ने भी व्यक्त किया दुख

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार, 2 अक्टूबर को मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। पंडित छन्नूलाल को 2020 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पंडित मिश्र पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका उपचार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चल रहा था। उनकी छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा के अनुसार, मिश्र की तबीयत बुधवार देर रात बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुबह करीब 4:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। पार्थिव शरीर को वाराणसी लाने की तैयारी जारी है, और उनका अंतिम संस्कार उनके इकलौते पुत्र, तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्र द्वारा संपन्न किया जाएगा।

पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर में हुआ था। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता बदरी प्रसाद मिश्र से ली और बाद में उस्ताद अब्दुल गनी खान से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की। पंडित अनोखेलाल मिश्र के दामाद भी थे, जो प्रसिद्ध तबला वादक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित मिश्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा, "सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनभर भारतीय कला और संस्कृति के लिए समर्पित रहे। उनके योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Oct 2025 By Nitin Trivedi

पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, शास्त्रीय संगीत की दुनिया में शोक

digital desk

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार, 2 अक्टूबर को मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। पंडित छन्नूलाल को 2020 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

पंडित मिश्र पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका उपचार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चल रहा था। उनकी छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा के अनुसार, मिश्र की तबीयत बुधवार देर रात बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुबह करीब 4:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। पार्थिव शरीर को वाराणसी लाने की तैयारी जारी है, और उनका अंतिम संस्कार उनके इकलौते पुत्र, तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्र द्वारा संपन्न किया जाएगा।

पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर में हुआ था। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता बदरी प्रसाद मिश्र से ली और बाद में उस्ताद अब्दुल गनी खान से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की। पंडित अनोखेलाल मिश्र के दामाद भी थे, जो प्रसिद्ध तबला वादक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित मिश्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा, "सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनभर भारतीय कला और संस्कृति के लिए समर्पित रहे। उनके योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/padmavibhushan-pandit-chhannulal-mishra-died-in-the-world-of-classical/article-34483

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.