चिनाब ब्रिज पर तिरंगा लहराकर पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर को मिली 46,000 करोड़ की विकास सौगात

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर को ऐतिहासिक तोहफा देते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल — चिनाब ब्रिज — का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पुल पर तिरंगा लहराया और निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों और श्रमिकों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने न केवल चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया, बल्कि देश के पहले केबल-स्टेड रेल पुल, अंजी ब्रिज, का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अब मात्र तीन घंटे में यह दूरी तय करेगी।

 एफिल टॉवर से भी ऊंचा है चिनाब ब्रिज

चिनाब नदी पर बना यह आर्च ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, जिसकी ऊंचाई पेरिस के एफिल टॉवर से भी ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे "भारत की इंजीनियरिंग शक्ति का प्रतीक" बताया और कहा कि आने वाले समय में यह पुल पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा, "चिनाब और अंजी ब्रिज जम्मू-कश्मीर को नई पहचान देंगे। ये पुल सिर्फ लोहे और कंक्रीट की संरचना नहीं, बल्कि कश्मीर की समृद्धि के नए द्वार हैं।"

 विकास की रफ्तार को मिलेगी नई दिशा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग ₹46,000 करोड़ की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया, जिनमें नए मेडिकल कॉलेज, रेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, और वंदे भारत ट्रेन सेवाएं प्रमुख हैं।

कटरा की जनसभा में उन्होंने कहा, "आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे की सीधी कनेक्टिविटी का सपना पूरा हो रहा है। यह केवल एक रेललाइन नहीं, बल्कि भारत के सामर्थ्य और संकल्प की मिसाल है।"

 'माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से जुड़ी वादियों की रफ्तार'

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर की वादियां भारत के आधुनिक रेल नेटवर्क से जुड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि, "हमारी सरकार ने हर चुनौती को अवसर में बदला है और अब जम्मू-कश्मीर की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।"

 उमर अब्दुल्ला ने की सराहना

इस ऐतिहासिक अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह पुल और वंदे भारत ट्रेन, घाटी के विकास की नई शुरुआत है।

 अब ट्रेन से कटरा से श्रीनगर सीधा सफर

प्रधानमंत्री ने जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया, वह सप्ताह में छह दिन चलेगी और इसका किराया ₹1000 से भी कम होगा। ट्रेन में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और रेल कर्मचारियों से भी पीएम मोदी ने बातचीत की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

चिनाब ब्रिज पर तिरंगा लहराकर पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर को मिली 46,000 करोड़ की विकास सौगात

JAGRAN DESK

इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने न केवल चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया, बल्कि देश के पहले केबल-स्टेड रेल पुल, अंजी ब्रिज, का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने कटरा से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अब मात्र तीन घंटे में यह दूरी तय करेगी।

 एफिल टॉवर से भी ऊंचा है चिनाब ब्रिज

चिनाब नदी पर बना यह आर्च ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, जिसकी ऊंचाई पेरिस के एफिल टॉवर से भी ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे "भारत की इंजीनियरिंग शक्ति का प्रतीक" बताया और कहा कि आने वाले समय में यह पुल पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा, "चिनाब और अंजी ब्रिज जम्मू-कश्मीर को नई पहचान देंगे। ये पुल सिर्फ लोहे और कंक्रीट की संरचना नहीं, बल्कि कश्मीर की समृद्धि के नए द्वार हैं।"

 विकास की रफ्तार को मिलेगी नई दिशा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग ₹46,000 करोड़ की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया, जिनमें नए मेडिकल कॉलेज, रेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, और वंदे भारत ट्रेन सेवाएं प्रमुख हैं।

कटरा की जनसभा में उन्होंने कहा, "आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे की सीधी कनेक्टिविटी का सपना पूरा हो रहा है। यह केवल एक रेललाइन नहीं, बल्कि भारत के सामर्थ्य और संकल्प की मिसाल है।"

 'माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से जुड़ी वादियों की रफ्तार'

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर की वादियां भारत के आधुनिक रेल नेटवर्क से जुड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि, "हमारी सरकार ने हर चुनौती को अवसर में बदला है और अब जम्मू-कश्मीर की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।"

 उमर अब्दुल्ला ने की सराहना

इस ऐतिहासिक अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह पुल और वंदे भारत ट्रेन, घाटी के विकास की नई शुरुआत है।

 अब ट्रेन से कटरा से श्रीनगर सीधा सफर

प्रधानमंत्री ने जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया, वह सप्ताह में छह दिन चलेगी और इसका किराया ₹1000 से भी कम होगा। ट्रेन में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और रेल कर्मचारियों से भी पीएम मोदी ने बातचीत की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-created-history-by-waving-the-tricolor-on-chenab/article-23388

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.