पीएम मोदी ने वाराणसी से 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, काशी को हेल्थ कैपिटल बताया

Jagran Desk

भोजपुरी में शुरू किया भाषण, वाराणसी से खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, एर्नाकुलम-बेंगलुरु और लखनऊ-सहारनपुर ट्रेनों को किया रवाना

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वंदे भारत सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली परंपरा बन चुकी है।

वाराणसी से खजुराहो, फिरोजपुर-दिल्ली, एर्नाकुलम-बेंगलुरु और लखनऊ-सहारनपुर के बीच चलने वाली ये चार नई ट्रेन सेवाएं देशवासियों को तेज और सुरक्षित यात्रा का अवसर देंगी। वाराणसी को यह अब अपनी आठवीं वंदे भारत ट्रेन मिलने का गौरव प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की और मुस्कुराते हुए कहा, “अब त विदेशी लोग भी वंदे भारत के जलवा देख के अचंभित हो जालन।” इस पर मौजूद जनता में तालियों की गूंज उठी। उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें सिर्फ तीर्थस्थलों को जोड़ने के लिए नहीं हैं, बल्कि यह यात्राएं भारत की संस्कृति और तकनीक को साथ लेकर चलने वाली “पवित्र परंपरा” का हिस्सा हैं।

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली बच्चों और आम जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेल के नए युग की पहचान बन चुकी हैं।

पीएम मोदी ने काशी में हुए स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 10-11 साल पहले गंभीर बीमारियों का इलाज केवल बीएचयू में संभव था, और मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि रातभर इंतजार करना पड़ता था। अब काशी में महामना कैंसर अस्पताल, शंकर नेत्रालय और बीएचयू के आधुनिक ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाएं पूरे पूर्वांचल और आसपास के राज्यों के लिए वरदान बन चुकी हैं। उन्होंने इसे हेल्थ कैपिटल के रूप में विकसित करने का प्रयास बताया।

वाराणसी में पीएम मोदी का यह इस वर्ष पांचवां दौरा और सांसद बनने के बाद 53वां आगमन था। एयरपोर्ट से लेकर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस तक 27 किलोमीटर के मार्ग पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। शहर में पोस्टर, दीपक और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी में पिछले 11 वर्षों में हुए विकास ने काशी को नया आयाम दिया है और यह समृद्धि का द्वार पूरे देश के लिए खोल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन सेवाओं से यात्रियों को सुविधा, तेज़ी और सुरक्षा का अनुभव मिलेगा।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-flags-off-4-vande-bharat-from-varanasi-calls/article-37320

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.