रामेश्वरम में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहे मौजूद

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया. 2019 में पीएम मोदी ने इस ब्रिज का शिलान्यास किया था.

रामनवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बड़ी सौगात देते हुए रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे. यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है. एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस नया पंबन ब्रिज समुद्र के ऊपर उठ सकता है.

इसके 535 करोड़ रुपये की लागत पर बनाया गया है. 2019 में पीएम मोदी ने इस ब्रिज का शिलान्यास किया था. नया रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाली सौ साल पुरानी प्रतिष्ठित संरचना की जगह लेगा. यह पुल समुद्र के ऊपर लगभग 2.08 किलोमीटर तक फैला. यह समुद्र तल से लगभग 17 मीटर ऊपर है.

    माहो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन का उद्घाटन
    इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ भारत सरकार द्वारा समर्थित माहो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन का उद्घाटन किया. इस बीच प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके श्रीलंका के अनुराधापुरा में जया श्री महा बोधि मंदिर भी पहुंचे.

      इस संबंध में पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,"संपर्क बढ़ाना और दोस्ती बढ़ाना! अनुराधापुरा में, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मैंने संयुक्त रूप से मौजूदा माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया. सिग्नलिंग परियोजना में शामिल माहो-अनुराधापुरा सेक्शन के साथ एक एडवांस सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन सिस्टम का भी शुभारंभ किया. भारत को श्रीलंका की विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं में समर्थन करने पर गर्व है."

        राम सेतु का किया दर्शन
        श्रीलंका से लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई जहाज से राम सेतु के दर्शन किए. उन्होंने ट्वीट किया, "थोड़ी देर पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला और एक दिव्य संयोग के रूप में यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था. दोनों के दर्शन का सौभाग्य मिला. प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं.उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे."

          पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा
          बता दें कि पीएम मोदी तीन दिनों के दौरे पर श्रीलंका पहुंचे थे. वह अपनी यात्रा के अंतिम दिन ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा स्थित श्रीलंका वायु सेना बेस पहुंचे.यात्रा से पहले श्रीलंका ने पीएम मोदी को प्रतिष्ठित मित्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. ये किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

          -----------------

          हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
          🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
          🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
          🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
          🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

          📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
          👉 आज ही जुड़िए

          www.dainikjagranmpcg.com
          06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

          रामेश्वरम में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहे मौजूद

          JAGRAN DESK

          रामनवमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बड़ी सौगात देते हुए रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे. यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है. एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस नया पंबन ब्रिज समुद्र के ऊपर उठ सकता है.

          इसके 535 करोड़ रुपये की लागत पर बनाया गया है. 2019 में पीएम मोदी ने इस ब्रिज का शिलान्यास किया था. नया रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाली सौ साल पुरानी प्रतिष्ठित संरचना की जगह लेगा. यह पुल समुद्र के ऊपर लगभग 2.08 किलोमीटर तक फैला. यह समुद्र तल से लगभग 17 मीटर ऊपर है.

            माहो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन का उद्घाटन
            इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ भारत सरकार द्वारा समर्थित माहो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन का उद्घाटन किया. इस बीच प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके श्रीलंका के अनुराधापुरा में जया श्री महा बोधि मंदिर भी पहुंचे.

              इस संबंध में पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,"संपर्क बढ़ाना और दोस्ती बढ़ाना! अनुराधापुरा में, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और मैंने संयुक्त रूप से मौजूदा माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन के ट्रैक अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया. सिग्नलिंग परियोजना में शामिल माहो-अनुराधापुरा सेक्शन के साथ एक एडवांस सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन सिस्टम का भी शुभारंभ किया. भारत को श्रीलंका की विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं में समर्थन करने पर गर्व है."

                राम सेतु का किया दर्शन
                श्रीलंका से लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई जहाज से राम सेतु के दर्शन किए. उन्होंने ट्वीट किया, "थोड़ी देर पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला और एक दिव्य संयोग के रूप में यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था. दोनों के दर्शन का सौभाग्य मिला. प्रभु श्री राम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं.उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे."

                  पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा
                  बता दें कि पीएम मोदी तीन दिनों के दौरे पर श्रीलंका पहुंचे थे. वह अपनी यात्रा के अंतिम दिन ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा स्थित श्रीलंका वायु सेना बेस पहुंचे.यात्रा से पहले श्रीलंका ने पीएम मोदी को प्रतिष्ठित मित्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. ये किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

                  https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-inaugurated-pamban-bridge-in-rameswaram-railway-minister-ashwini/article-16950

                  खबरें और भी हैं

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  टाप न्यूज

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                  देश विदेश 
                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                  देश विदेश 
                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  बिजनेस

                  ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                  एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                  पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                  शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                  BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                  शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                  Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.