भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद बुधवार को सीधे दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल पहुंचे।

 यहां उन्होंने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की। पीएम ने घायलों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

प्रधानमंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से भी बातचीत की और घायलों के इलाज की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज और पुनर्वास में किसी तरह की लापरवाही न हो।

NIA को सौंपी गई जांच, UAPA के तहत केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने लाल किला मेट्रो ब्लास्ट मामले में UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) की धारा 16 और 18 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।
पूरे मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड और संभावित आतंकी नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं।

कार में मौजूद था आतंकी डॉ. उमर?

जांच एजेंसियों को शक है कि ब्लास्ट के वक्त जिस कार में विस्फोट हुआ, उसमें आतंकी डॉ. उमर मौजूद था। उमर पुलवामा के कोइल इलाके का रहने वाला था और उसने 2017 में श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, उमर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। NIA ने यूनिवर्सिटी के अलावा धौज, फतेहपुर तगा (फरीदाबाद) और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की है। फिलहाल डीएनए सैंपल जांच में भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उमर कार में सवार था या नहीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

ब्लास्ट में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों के कान के पर्दे फटने, फेफड़ों और आंतों के क्षतिग्रस्त होने के साथ सिर और रीढ़ पर गहरी चोटें पाई गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तीव्रता का विस्फोट उच्च गुणवत्ता वाले विस्फोटक से ही संभव है।

आज पीएम की उच्चस्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष खुफिया अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान आतंकी साजिश के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और राजधानी की सुरक्षा रणनीति पर चर्चा होगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modi-reached-lnjp-hospital-after-returning-from-bhutan-and/article-37664

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.